hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले पीएम मोदी – ‘सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा तीसरा कार्यकाल’  
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले पीएम मोदी – ‘सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा तीसरा कार्यकाल’  
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले पीएम मोदी – ‘सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा तीसरा कार्यकाल’  

Revoi Editor
Last updated: February 18, 2024 4:55 pm
Revoi Editor
Published: February 18, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 18 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के आखिरी दिन रविवार को कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता साल के हर दिन देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है, लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह, नया विश्वास, नए जोश के साथ काम करने का है। आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे है। NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का मील का पत्थर पार करना ही होगा।

आने वाले 100 दिनों तक भाजपा के हर कार्यकर्ता को अपने लिए नए लक्ष्य बनाने होंगे, उन्हें प्राप्त करना होगा।

बीते वर्षों में भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ करोड़ों लाभार्थियों को मिला है।

हमे हर लाभार्थी तक पहुंचना है।

– पीएम @narendramodi #BJPNationalCouncil2024 pic.twitter.com/tsW17L6n6R

— BJP (@BJP4India) February 18, 2024

‘हम राजनीति के लिए नहीं, राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं‘

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘हम राजनीति के लिए नहीं, राष्ट्रनीति के लिए निकले हैं। पूरा देश मानता है कि हमने देश को महाघोटालों और आतंकी हमलों के खौफ से मुक्ति दिलाई है। हमने गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन बेहतर करने का प्रयास किया है। हम भाजपा के लिए तीसरा कार्यकाल सत्ताभोग के लिए नहीं मांग रहे हैं। अगले पांच वर्षों में भारत को पहले से भी कई गुना तेजी से काम करना है। अगले पांच वर्षों में हमें विकसित भारत की तरफ एक लंबी छलांग लगानी है।

‘सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे‘

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश न छोटे सपने देख सकता है और न ही छोटे संकल्प ले सकता है। सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। ये हमारा सपना भी है और संकल्प भी है कि हमे भारत को विकसित बनाना है।’

‘मैं अपने सुख वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं‘

पीएम मोदी ने कहा, ‘हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। उन्होंने कहा, ‘ऐसे ही मैं अपने सुख-वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं भाजपा सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं।’

15 हजार महिला SHG को मिलेंगे ड्रोन

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज भाजपा युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान की शक्ति को विकसित भारत के निर्माण की शक्ति बना रही है। हमने सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय की भावना से हर व्यवस्था को पुरानी सोच और अप्रोच से बाहर निकाला है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, हमने उन्हें पूछा है, इतना ही नहीं हमने उसको पूजा है। आने वाले समय में हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के लिए अवसर ही अवसर आने वाले हैं। मिशन शक्ति से देश में नारीशक्ति की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संपूर्ण इकोसिस्टम बनेगा। 15 हजार महिला SHG को ड्रोन मिलेंगे। अब ड्रोन दीदी खेती में वैज्ञानिकता और आधुनिकता लाएंगी। अब देश में तीन करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनाई जाएगी।’

‘तीसरे टर्म में भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प‘

पीएम मोदी ने कहा, ‘विपक्षी दल भले ही योजनाओं को पूरा करना ना जानते हों, लेकिन झूठे वादे करने में इनका कोई जवाब नहीं रहा है। हमारा वादा है विकसित भारत का। इन लोगों ने स्वीकार कर लिया है कि ये लोग भारत को विकसित नहीं बना सकते। सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसने इसका सपना देखा है। हमने तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प लिया है और यह मोदी की गारंटी है।’

कांग्रेस इतनी हताश हो गई है कि उसमें सैद्धांतिक और वैचारिक विरोध का साहस भी नहीं बचा।

इसलिए गाली-गलौच और मोदी पर झूठे आरोप ही उनका एकमात्र एजेंडा बन गया है।

– पीएम @narendramodi #BJPNationalCouncil2024 pic.twitter.com/emXv6TzStq

— BJP (@BJP4India) February 18, 2024

उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा से भरा हुआ भारत आज अपने लिए लक्ष्य तय कर रहा है और जो लक्ष्य तय करता है, वह उसे प्राप्त भी करता है। हम 2029 में भारत में यूथ ओलम्पिक की तैयारी कर रहे हैं, 2036 में भारत ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करे, इसके लिए काम कर रहे हैं।’

15 लाख से ज्यादा लोगों ने विकसित भारत का रखा रोडमैप

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प से जुड़े सुझावों के लिए हम डेढ़ साल से चुपचाप काम कर रहे हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने विकसित भारत के रोडमैप और नीतियों के लिए अपने विचार रखे हैं। इन 15 लाख में से आधे से ज्यादा वो लोग हैं, जिनकी उम्र 35 से कम है। इस युवा सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।’

‘बीते वर्षों में भारत ने अपने इतिहास को सहेजा भी है और संवारा भी है‘

उन्होंने कहा, ‘बीते वर्षों में भारत ने अपने इतिहास को सहेजा भी है और संवारा भी है। हमने नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण किया, हमने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक बनाया, हमने अंडमान में नेताजी सुभाष और परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर द्वीपों का नामकरण भी किया। हमने बाबा साहब अम्बेडकर से जुड़े पंचतीर्थ को विकसित किया। हमने रांची में भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में म्यूजियम बनाया। सरदार पटेल को समर्पित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ हमारे कार्यकाल में बनी।’

 

You Might Also Like

नीतीश कुमार ने कहा – ‘बजट में आज का एलान स्वागत योग्य, केंद्र से अतिरिक्त मदद मिलेगी तो फायदा मिलेगा’
पीएम मोदी और अमित शाह ने सौर मिशन आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर दी बधाई
पंजाब के विकास के लिए मुख्यमंत्री मान ने नीदरलैंड में तलाशीं साझेदारी की संभावनाएं, हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात
ओडिशा : कालाहांडी पुलिस ने अंतरराज्यीय डकैती गिरोह के 8 सदस्यों को किया गिरफ्तार
अमृत काल में हमें भारत को आधुनिक विज्ञान की विश्व का सबसे आधुनिक प्रयोगशाला बनाना है : पीएम मोदी
TAGGED:BJPBJP's national conventionpm modiresolve for developed India
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?