1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी, दी श्रद्धांजलि
प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी, दी श्रद्धांजलि

प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी, दी श्रद्धांजलि

0
Social Share

चंडीगढ़, 26 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) कार्यालय जाकर शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद गत 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। पंजाब की राजनीति में सात दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहे बादल का पार्थिव शरीर यहां पार्टी कार्यालय में रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए हैं।

प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे से लपेटे गया है। पार्टी कार्यालय में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं। हर कोई अपने नेता के अंतिम दर्शन करना चाहता थी और लोग पुष्पवर्षा कर रहे थे।

सुखबीर और मनप्रीत के छलके आंसू

प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे नेताओं की आंखें नम हैं। हर कोई भावुक दिख रहा है। पार्थिव शरीर को लेकर निकलते वक्त सुखबीर सिंह बादल और मनप्रीत बादल के आंसू छलक पड़े। वहीं प्रकाश सिंह बादल के पोते अनंतबीर सिंह बादल भी बेहद भावुक दिखे।

पीएम मोदी के श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा शुरू हुई। चंडीगढ़ से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव बादल ले जाया जा रहा है, जहां गुरुवार को दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने व्यक्त किया शोक

इस बीच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सुखबीर सिंह बादल को एक पत्र लिखा। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एसजीपीसी अध्यक्ष ने जताया दुख

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर बुधवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने तेजा सिंह समुद्री हॉल में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर में शिरोमणि कमेटी के कार्यालयों को बंद कर दिया गया। गुरुवार तक कार्यालय बंद रहेंगे। शिरोमणि कमेटी कार्यालय में सभी कर्मचारियों ने शोकसभा के दौरान मूलमंत्र के बाद अरदास की। कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रकाश सिंह बादल की पंथ सेवाओं को याद किया।

वहीं एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन को पंथक राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के साथ दुख साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल जनता के नायक थे। जिन्होंने राज्य के समग्र विकास और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए बहुत योगदान दिया।

इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, पंजाब की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल पहुंची।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code