पीएम मोदी नेसेट के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम
तेल अवीव, 25 फरवरी। इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। वह इस सम्मान से नवाजे जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। यह नेसेट का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए सम्मान
इजराइल की संसद नेसेट ने भारत-इजराइल रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए नेसेट और इजराइल की जनता का आभार व्यक्त किया।
I am deeply honoured to receive the Medal of the Knesset.
I accept it with humility and gratitude.
This honour is not a tribute to an individual, but to the enduring friendship between India and Israel.
It reflects the shared values that guide our two nations.@KnessetENG https://t.co/OGtBMTsLuC pic.twitter.com/6H6Dt9sP6v
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026
भारतीय संसद आने का निमंत्रण
संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय संसद ने इजराइल के लिए एक पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप बनाया है। उन्होंने इजराइली सांसदों को भारत आने का निमंत्रण देते हुए दोनों देशों के सांसदों के बीच अधिक संवाद की उम्मीद जताई।
आर्थिक सहयोग और विकास पर जोर
पीएम मोदी ने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और जल्द ही शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में स्थान बना सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार बढ़ाने, निवेश प्रवाह मजबूत करने और संयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सभ्यताओं की साझा विरासत
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इजराइल प्राचीन सभ्यताएं हैं और दोनों की दार्शनिक परंपराओं में समानताएं दिखती हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल में ‘टिक्कुन ओलम’ दुनिया को बेहतर बनाने की बात करता है, जबकि भारत में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पूरी दुनिया को एक परिवार मानने का संदेश देता है।

नेसेट में सम्मान के बाद टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी देखने पहुंचे पीएम मोदी व नेतन्याहू
नेसेट में अपने ऐतिहासिक संबोधन और सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक ही कार में सवार होकर म्यूजियम के गए, जहां उन्होंने टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी देखी।
After my Knesset address, PM Netanyahu and I are on the way to an exhibition which showcases strides made in the world of technology.@netanyahu pic.twitter.com/gcbivevcXT
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026
सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
इजराइल की संसद नेसेट में लंबे कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर नेतन्याहू के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों नेता एक ही कार में सवार नजर आ रहे हैं। फोटो साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वे संसद में भाषण के बाद टेक्नोलॉजी से जुड़ी एक प्रदर्शनी देखने जा रहे हैं।
हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया। 🇮🇱🇮🇳@narendramodi pic.twitter.com/3ElIQeLY97
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) February 25, 2026
संयुक्त रात्रिभोज में पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए नेतन्याहू
उधर संयुक्त रात्रिभोज में इजराइली पीएम नेतन्याहू ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।’
