hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी नेसेट के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पीएम मोदी नेसेट के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी नेसेट के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम

Revoi Editor
Last updated: February 27, 2026 1:05 am
Revoi Editor
Published: February 26, 2026
Share
SHARE

यरुशलम, 25 फरवरी। इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। वह इस सम्मान से नवाजे जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। यह नेसेट का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।

रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए सम्मान

इजराइल की संसद नेसेट ने भारत-इजराइल रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए नेसेट और इजराइल की जनता का आभार व्यक्त किया।

I am deeply honoured to receive the Medal of the Knesset.

I accept it with humility and gratitude.

This honour is not a tribute to an individual, but to the enduring friendship between India and Israel.

It reflects the shared values that guide our two nations.@KnessetENG https://t.co/OGtBMTsLuC pic.twitter.com/6H6Dt9sP6v

— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026

भारतीय संसद आने का निमंत्रण

संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय संसद ने इजराइल के लिए एक पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप बनाया है। उन्होंने इजराइली सांसदों को भारत आने का निमंत्रण देते हुए दोनों देशों के सांसदों के बीच अधिक संवाद की उम्मीद जताई।

आर्थिक सहयोग और विकास पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और जल्द ही शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में स्थान बना सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश व्यापार बढ़ाने, निवेश प्रवाह मजबूत करने और संयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सभ्यताओं की साझा विरासत

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इजराइल प्राचीन सभ्यताएं हैं और दोनों की दार्शनिक परंपराओं में समानताएं दिखती हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल में ‘टिक्कुन ओलम’ दुनिया को बेहतर बनाने की बात करता है, जबकि भारत में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ पूरी दुनिया को एक परिवार मानने का संदेश देता है।

नेसेट में सम्मान के बाद टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी देखने पहुंचे पीएम मोदी व नेतन्याहू

नेसेट में अपने ऐतिहासिक संबोधन और सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक ही कार में सवार होकर म्यूजियम गए, जहां उन्होंने टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी देखी।

After my Knesset address, PM Netanyahu and I are on the way to an exhibition which showcases strides made in the world of technology.@netanyahu pic.twitter.com/gcbivevcXT

— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

इजराइल की संसद नेसेट में लंबे कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर नेतन्याहू के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों नेता एक ही कार में सवार नजर आ रहे हैं। फोटो साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वे संसद में भाषण के बाद टेक्नोलॉजी से जुड़ी एक प्रदर्शनी देखने जा रहे हैं।

हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया। 🇮🇱🇮🇳@narendramodi pic.twitter.com/3ElIQeLY97

— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) February 25, 2026

संयुक्त रात्रिभोज में पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए नेतन्याहू

उधर संयुक्त रात्रिभोज में इजराइली पीएम नेतन्याहू ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।’

You Might Also Like

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सीबीआई को नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच का दिया निर्देश
श्रद्धा-आफताब के दो साथियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, साकेत कोर्ट में बयान दर्ज
श्रद्धालुओं के लिए 2 मई से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि पर हुई घोषणा
श्रीलंका में सेना का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति सचिवालय से प्रदर्शनकारियों खदेड़ा
शिखर की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो पहुंची, 4 जुलाई तक क्वारंटीन में रहेगी
TAGGED:first Indian PM to receive this honorKnesset's highest honorPM Modi honoredSpeaker of the Knesset Medal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?