hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा
राष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा

Vinayak Barot
Last updated: August 31, 2024 4:29 pm
Vinayak Barot
Published: August 31, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 31 अगस्त। पीएम मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा है। पीएम ने कहा आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों से लोगों में व्यापार, रोजगार और सपनों को विस्तार देने का भरोसा जगता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालित हो रही हैं।

पीएम माेदी के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करते हुए अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ-लखनऊ; मदुरै-बेंगलुरु, चेन्नई-नागरकोइल तीन मार्गों की कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी। मेरठ-सिटी-लखनऊ वंदे भारत से लगभग 1 घंटा, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से 2 घंटे और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत से यात्रा समय में डेढ़ घंटे की बचत होगी।

  • वंदे भारत ट्रेनें पर्यटन एवं स्थानीय रोजगार बढ़ाने में सहायक : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें जहां से भी संचालित होती हैं वहां पर्यटन में वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिला है और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों का तेज विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार संसाधन और अवसर हैं। तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। बीते 10 वर्षों में इन राज्यों में रेलवे की विकास यात्रा इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में हमने तमिलनाडु को 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा रेलवे बजट दिया है। ये बजट 2014 की तुलना में 7 गुना से अधिक है। इसी तरह कर्नाटक के लिए भी इस बार 7 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट आवंटित हुआ है। ये बजट भी 2014 की तुलना में 9 गुना अधिक है। आज मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी की क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास के नई क्रांति का साक्षी बन रहा है।

You Might Also Like

डी गुकेश ने रचा इतिहास, गत विजेता डिंग लिरेन को हरा सबसे कम उम्र विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन बने
सपा विधायक रमाकांत यादव को झटका, चक्का जाम मामले में कोर्ट ने सुनाई एक की सजा, 3800 रूपये का जुर्माना
इंग्लैंड से लौट रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की भारत में इमरजेंसी लैंडिंग, खत्म हो गया था विमान का ईंधन
आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य
खतरनाक वायु प्रदूषण : दिल्ली में अब 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पंजीकृत श्रमिकों के खातों में 10-10 हजार डालेगी सरकार
TAGGED:flagged offindian railwaysModernnew facepm modisaidThree new Vande Bharat trainsVande Bharat
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?