1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने नेपाल चुनाव में शानदार जीत पर रवि लामिछाने और बालेंद्र शाह को टेलीफोन पर दी बधाई
पीएम मोदी ने नेपाल चुनाव में शानदार जीत पर रवि लामिछाने और बालेंद्र शाह को टेलीफोन पर दी बधाई

पीएम मोदी ने नेपाल चुनाव में शानदार जीत पर रवि लामिछाने और बालेंद्र शाह को टेलीफोन पर दी बधाई

0
Social Share

नई दिल्ली, 10 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के हालिया चुनावों में शानदार जीत के बाद राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रवि लामिछाने और वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह (बालेन)  से फोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर दी जानकारी में बताया कि उन्होंने आरएसपी के अध्यक्ष रवि लामिछाने और पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह से गर्मजोशी भरी टेलीफोन बातचीत की। उन्होंने दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल के चुनाव में रास्वपा की बड़ी सफलता पर बधाई दी।

नई सरकार के लिए दीं शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने नेपाल में बनने वाली नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं और भारत की ओर से यह भरोसा भी जताया कि दोनों देशों के बीच पारस्परिक समृद्धि, प्रगति और जनकल्याण के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि भारत और नेपाल के संयुक्त प्रयासों से आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। नेपाल चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी की उल्लेखनीय सफलता के बाद पीएम मोदी की यह प्रतिक्रिया दोनों देशों के भविष्य के द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नेपाल में प्रतिनिधि सभा में प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के तहत सभी 165 सीटों के परिणाम

  • राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी – 125 सीट
  • नेपाली कांग्रेस – 18 सीट
  • नेकपा (एमाले) – 9 सीट
  • नेकपा (पूर्व में माओवादी नाम) – 8 सीट
  • श्रम संस्कृति पार्टी – 3 सीट
  • राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी – 1 सीट
  • म्याग्दी से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले महावीर पुन भी निर्वाचित हुए हैं।

प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्यों के चुनाव के लिए गत पांच मार्च को पूरे देश में मतदान कराया गया था। वहीं समानुपातिक प्रणाली के तहत अब तक एक करोड़ मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code