पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैम्पियनशिप विजेता प्रज्ञानानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
नई दिल्ली, 6 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे शतरंज चैम्पियनशिप में सर्वजेता का गौरव अर्जित करने वाले युवा ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि यह वास्तव में एक अविश्वसनीय उपलब्धि है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है। पीएम मोदी ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
नॉर्वे में खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने
उल्लेखनीय है कि प्रज्ञानानंद ने शुक्रवार को नॉर्वे चेस चैम्पियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने क्लासिकल चेस इवेंट के 10वें और आखिरी राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को 45 चालों में हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रज्ञानानंद की सराहना करते हुए लिखा, ‘प्रज्ञानानंद को इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई। यह वास्तव में एक शानदार उपलब्धि है, जो उनकी लगातार बेहतरीन उत्कृष्टता को दिखाती है। मैं उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता हूं।’
Congratulations to Praggnanandhaa for this remarkable feat!
This is indeed an incredible milestone that highlights his continued excellence.
My best wishes to him for his future endeavours. @rpraggnachess https://t.co/ryE0qElL9G
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2026
छठे दौर के बाद अंतिम पायदान पर थे, उसके बाद जबर्दस्त वापसी
दरअसल, प्रज्ञानानंद ने टूर्नामेंट का समापन पांच जीत, दो हार, दो ड्रॉ के साथ कुल 18 अंकों के साथ किया। उनके दो ड्रॉ मुकाबले का नतीजा आर्मागेडन गेम में निकाला, जहां वह बाजी मारने में कामयाब रहे। हालांकि छठे दौर के बाद वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद थे और उनके जीतने के आसार काफी कम नजर आ रहे थे। हालांकि, 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने इसके बाद जबर्दस्त वापसी की।
— International Chess Federation (@FIDE_chess) June 6, 2026
मैग्नस कार्लसन के बाद लगातार चार क्लासिकल गेम जीतने वाले पहले खिलाड़ी
प्रज्ञानानंद ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार चार गेम जीतकर इतिहास दोहराया। उन्होंने इस क्रम में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को टूर्नामेंट में दूसरी बार हराया। इसके साथ ही उन्होंने हमवतन डी. गुकेश के खिलाफ भी शानदार जीत दर्ज की। वस्तुतः प्रज्ञानानंद 2021 के बाद इस टूर्नामेंट में लगातार चार क्लासिकल मुकाबले जीतने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ मैग्नस कार्लसन ने हासिल की थी।
Pragg couldn’t realize that he won Norway Chess 2026! 🤯🏆
Congratulations, Pragg! 🥳🔥 #NorwayChess pic.twitter.com/B7un878N6h
— Norway Chess (@NorwayChess) June 5, 2026
प्रज्ञानानंद ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां को दिया
प्रज्ञानानंद ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने कहा था कि वह नए महीने में शानदार प्रदर्शन करेंगे और ठीक ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि मां की कही बातों के बाद उन्होंने लगातार चार मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया।
