hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत ने तीसरी बार जीती अंडर-18 एशिया कप हॉकी, फाइनल में मेजबान जापान परास्त, आशीष की लगातार दूसरी हैट्रिक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > भारत ने तीसरी बार जीती अंडर-18 एशिया कप हॉकी, फाइनल में मेजबान जापान परास्त, आशीष की लगातार दूसरी हैट्रिक
खेलअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

भारत ने तीसरी बार जीती अंडर-18 एशिया कप हॉकी, फाइनल में मेजबान जापान परास्त, आशीष की लगातार दूसरी हैट्रिक

Revoi Editor
Last updated: June 6, 2026 10:28 pm
Revoi Editor
Published: June 6, 2026
Share
SHARE

काकामिगाहारा (जापान), 6 जून। अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी आशीष तानी पुर्ति की लगातार दूसरी हैट्रिक भारत के लिए कारगर साबित हुई, जिसने शनिवार को यहां पुरुष अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान जापान को 4-1 से हराने के साथ तीसरी बार सर्वजेता का गौरव अर्जित किया।

𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝐁𝐀𝐃𝐆𝐄. 𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝐓𝐑𝐈𝐂𝐎𝐋𝐎𝐔𝐑. 𝐅𝐎𝐑 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀. 🇮🇳🏆

A journey filled with belief, resilience and heart ends with our Men’s U18 Team standing atop the podium.

Asian Champions. Deservedly so. 💙✨#HockeyIndia #IndiaKaGame #U18AsiaCup2026… pic.twitter.com/NQQuKMXOqf

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026

24 घंटे पहले पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 5-3 की जीत के दौरान भी हैट्रिक सहित चार गोल ठोकने वाले आशीष ने दूसरे, 28वें और 34वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर भुनाते हुए हैट्रिक पूरी की। कप्तान केतन कुशवाहा ने मध्यांतर से ठीक पहले 30वें मिनट में गोल कर भारत के लिए तीसरा गोल किया। जापान की ओर से एकमात्र गोल नुमादा गाकू ने 52वें मिनट में तीसरे शॉर्ट कॉर्नर पर किया।

𝐓𝐇𝐄𝐘 𝐂𝐀𝐌𝐄, 𝐓𝐇𝐄𝐘 𝐒𝐂𝐎𝐑𝐄𝐃, 𝐓𝐇𝐄𝐘 𝐂𝐎𝐍𝐐𝐔𝐄𝐑𝐄𝐃 👑🏑🇮🇳

Every team had a plan to stop them. None could.

Ashish Tani Purti and Nousheen Naz finished the U18 Asia Cup 2026 as the Top Scorers in the men's and women's competitions, turning chances into goals… pic.twitter.com/M5nA6veSGL

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026

खिताबी मुकाबले में भारत का शत-प्रतिशत रिकॉर्ड कायम

दिलचस्प यह है कि भारत ने तीसरी बार फाइनल खेलने का अधिकार पाया था और फाइनल में अपना शत-प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखते हुए तीसरी बार उपाधि जीत ली। इसके पूर्व उसने 2001 व 2016 में चैम्पियन का गौरव अर्जित किया था।

𝐓𝐇𝐄 𝐆𝐎𝐋𝐃𝐄𝐍 𝐅𝐈𝐍𝐈𝐒𝐇 🥇🏆🇮🇳

The medals are on. The trophy is theirs.

After days of hard work, determination, and unforgettable performances, India's Young Men in Blue stand at the top of Asia. 💙

Champions today. Inspiration forever.#HockeyIndia #IndiaKaGame… pic.twitter.com/uCxiZLqSgP

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026

भारतीय महिला टीम ने कोरिया को 3-0 से हरा जीता कांस्य पदक

वहीं भारत की अंडर-18 महिला टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर कांस्य पदक पर अधिकार किया। मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम के लिए संदीपा कुमारी (दूसरा मिनट), कप्तान स्वीटी कुजूर (16वां मिनट) व नौशीन नाज (33वां मिनट) ने गोल किए। सेमीफाइनल में भारत को हराने वाले चीन ने मेजबान जापान को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर अधिकार किया। इस प्रकार जापान को दोनों वर्गों में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

𝐏𝐑𝐎𝐔𝐃𝐋𝐘 𝐎𝐍 𝐓𝐇𝐄 𝐏𝐎𝐃𝐈𝐔𝐌 🥉🇮🇳

The medals are around their necks. The pride is written all over their faces.

After a campaign filled with courage, resilience and determination, the Indian Women’s U18 Team finishes among Asia's best. 💙🏑

A journey to remember. A… pic.twitter.com/zDNnWA5sWq

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026

हॉकी इंडिया ने की नकद पुरस्कार की घोषणा

इस बीच हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये और सहयोगी सदस्यों को डेढ़ लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इसके साथ ही महिला अंडर-18 टीम के कांस्य पदक जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख रुपये और सहयोगी सदस्यों को 50,000 रुपये देने की भी घोषणा की गई।

𝐒𝐖𝐈𝐓𝐂𝐇𝐄𝐃 𝐓𝐎 𝐓𝐇𝐄 𝐅𝐑𝐎𝐍𝐓 𝐂𝐀𝐌𝐄𝐑𝐀, 𝐒𝐀𝐖 𝐀 𝐁𝐔𝐍𝐂𝐇 𝐎𝐅 𝐔𝟏𝟖 𝐀𝐒𝐈𝐀𝐍 𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 📱🏆🇮🇳

The smiles say it all. 💙✨#HockeyIndia #IndiaKaGame #U18AsiaCup2026 @imsardarsingh8 pic.twitter.com/fjRlrfgbU9

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026

खिताबी मुकाबले की बात करें तो भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाते हुए 90 सेकेंड में ही पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया, जिसे आशीष ने गोल में बदल दिया। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 1-0 से आगे था। वहीं जापान ने कुछ आक्रामक प्रयास किए, लेकिन उसके खिलाड़ी भारतीय रक्षा पंक्ति को भेद नहीं सके।

𝐋𝐄𝐓'𝐒 𝐊𝐄𝐄𝐏 𝐓𝐇𝐄 𝐏𝐀𝐑𝐓𝐘 𝐆𝐎𝐈𝐍𝐆! 🇮🇳🏆

The perfect ending to a remarkable journey as the Indian Men's U18 Team defeated Japan 4-1 in the U18 Asia Cup 2026 Final to be crowned Champions. 💙✨#HockeyIndia #IndiaKaGame #U18AsiaCup2026 @imsardarsingh8 pic.twitter.com/Ctmw144VIA

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने बढ़त बनाए रखी। जापान ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने उसके हर प्रयास को नाकाम कर दिया। इसके बाद 28वें मिनट में आशीष ने एक और शानदार गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके तुरंत बाद प्रह्लाद राजभर ने गेंद छीनकर कप्तान कुशवाहा को पास दिया, जिन्होंने सटीक फिनिश कर हाफटाइम तक स्कोर 3-0 कर दिया।

Following the Indian Men’s U18 Team’s triumphant victory over Japan in the Final of the U18 Asia Cup 2026 in Kakamigahara, Japan, Hockey India Secretary General Shri Bhola Nath Singh and Treasurer Shri Sekar J. Manoharan met the players, coaches and support staff to congratulate… pic.twitter.com/ArPhdaHtvv

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026

भारत ने तीसरे क्वार्टर में आक्रामक खेल जारी रखा। वरिंदर सिंह की शानदार मूव के बाद मिले पेनाल्टी कॉर्नर को आशीष ने 34वें मिनट में गोल में बदलकर हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिल दी। अंतिम क्वार्टर में जापान ने वापसी की कोशिश की और 52वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर नुमादा गाकू सिर्फ टीम की हार का अंतर कम कर सके।

𝐆𝐎𝐀𝐋 𝐌𝐀𝐂𝐇𝐈𝐍𝐄 👑🏑

Back-to-back hat-tricks in the semi-final and final. ⚡️
13 goals in the tournament. 🎯
A starring role in India's gold medal-winning campaign. 🥇🇮🇳

Ashish Tani Purti was unstoppable at the Men's U18 Asia Cup 2026, finishing as the tournament's Top… pic.twitter.com/gKJiynKGLa

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ आशीष को शीर्ष स्कोरर का भी खिताब

इसके बाद जापान को कुछ और मौके मिले, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। पुर्ति को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 13 गोल कर शीर्ष स्कोरर का खिताब भी हासिल किया।

You Might Also Like

Paytm Payment Bank के मालिक विजय शेखर शर्मा का चेयरमैन पद से इस्तीफा, बोर्ड सदस्यता भी छोड़ी
यूपी के 45 जिलों में स्लॉटर हाउस को लेकर विवादित आदेश पर मुख्य पर्यावरण अधिकारी सस्पेंड
पश्चिम बंगाल : दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की हत्या का एक मुख्य आरोपित गिरफ्तार
यूपी में भी उठी बिहार के तर्ज पर जातिवार सर्वेक्षण की गूंज : सपा, बसपा, कांग्रेस और अपना दल ने की ऐसी ही मांग
यूपी के फिरोजाबाद में ट्रक से टक्कर होने पर धूं-धूं कर जलने लगी बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत
TAGGED:Ashish scores second consecutive hat-trickChampions for the third timeHOCKEYIndia defeats hosts Japan in the finalIndia wins Under-18 Asia Cup hockey
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?