IPL चैम्पियन RCB का जश्न मातम में तब्दील : चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट पर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
बेंगलुरु, 4 जून। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18 वर्षों के इतिहास में पहली बार चैम्पियन बने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का जश्न उस वक्त मातम में तब्दील हो गया, जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट पर बुधवार को मची भगदड़ में एक महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
क्रिकेटरों की झलक पाने के लिए उमड़ी पड़ी थी भीड़
दरअसल, आरसीबी की आईपीएल जीत के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चिन्नास्वामी स्डेडियम में हजारों प्रशंसक एकत्र हुए थे। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों प्रशंसक गेट पर ही जमे थे, तभी मची भगदड़ से कई लोगों की जान चली गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भगदड़ में एक महिला समेत 11 लोगों की मौत हो गई, हालांकि अब तक मृतकों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों और घायलों को बॉरिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां कम से कम तीन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। मृतकों और घायलों के नाम और अन्य विवरण अभी अधिकारियों द्वारा साझा नहीं किए गए हैं।
सैकड़ों प्रशंसक बैरिकेड तोड़कर स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगदड़ तब मची, जब सैकड़ों प्रशंसक बैरिकेड तोड़कर स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण एंबुलेंस जल्दी से अस्पताल नहीं पहुंच पाई।
Welcome Home Boys♥️🏆
18 ವರ್ಷಗಳ ಕನಸನ್ನು 18ನೇ ಐಪಿಎಲ್ ಆವೃತ್ತಿಯಲ್ಲಿ ನನಸು ಮಾಡಿ, ನಮ್ಮ ಹುಡುಗ್ರು ತವರಿನ ಅಂಗಳಕ್ಕೆ ವಾಪಸ್ಸಾಗಿದ್ದಾರೆ.
ಈ ಶುಭ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ, ಇತಿಹಾಸ ಸೃಷ್ಟಿಸಿದ ಆರ್ಸಿಬಿ ತಂಡಕ್ಕೆ ಕರ್ನಾಟಕದ ಮಣ್ಣಿನಿಂದ ಪ್ರೀತಿಯ, ಭವ್ಯ ಸ್ವಾಗತ!
Truly an honour to welcome you all to #NammaBengaluru!… pic.twitter.com/u3mnRjKp2O
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) June 4, 2025
विधान सौंध से चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम तक विजय परेड रद
वहीं कर्नाटक सरकार ने पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विधान सौंध से चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम तक विजय परेड को रद कर दिया था।
Dreaming of this moment for 18 years and it’s finally here, bigger, better than we ever imagined♥️
ನಾವು ಸೋಲಲ್ಲ, ಹಿಂದೆ ಸರಿಯಲ್ಲ;
ಎದೆ ತಟ್ಟಿ ನಿಲ್ತೀವಿ – ಗೆಲ್ತೀವಿ!#RoyalChallengersBengaluru #RCB pic.twitter.com/h3XmK766Gc— DK Shivakumar (@DKShivakumar) June 4, 2025
इसके पूर्व आज सुबह जब आरसीबी की टीम यहां एचएएल एयरपोर्ट पर पहुंची तो डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने खिलाड़ियों का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को गुलदस्ते भेंट किए। शिवकुमार ने विशेष रूप से क्रिकेटर विराट कोहली का स्वागत किया और उन्हें आरसीबी टीम का झंडा और कन्नड़ झंडा भेंट किया।
