hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएफआई महासचिव अनीस अहमद बोले – ‘कानपुर हिंसा से कोई लिंक नहीं, हमें सॉफ्ट टारगेट बनाया जा रहा’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएफआई महासचिव अनीस अहमद बोले – ‘कानपुर हिंसा से कोई लिंक नहीं, हमें सॉफ्ट टारगेट बनाया जा रहा’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएफआई महासचिव अनीस अहमद बोले – ‘कानपुर हिंसा से कोई लिंक नहीं, हमें सॉफ्ट टारगेट बनाया जा रहा’

Vinayak Barot
Last updated: June 7, 2022 5:13 pm
Vinayak Barot
Published: June 7, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 जून। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के महासचिव अनीस अहमद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई हिंसा से पीएफआई का कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों की पीएफआई सॉफ्ट टारगेट बन गई है, लिहाजा किसी न किसी हमले से उसका नाम जोड़ दिया जाता है।

पूरे उत्तर प्रदेश में कोई पीएफआई की कोई इकाई नहीं

अनीस अहमद ने समाचार चैनल ‘आजतक’ से बातचीत में कहा, ‘कानपुर की तो बात ही छोड़िए, पूरे उत्तर प्रदेश में कोई पीएफआई की कोई इकाई नहीं है। पीएफआई की यूपी में सिर्फ एडहॉक यूनिट है। कानपुर हिंसा की एफआईआर में हमारा नाम नहीं है और हिंसा के आरोपितों से भी हमारा कोई संबंध नहीं है।’

राजस्थान, एमपी और यूपी की बीती घटनाओं में कोई लिंक सामने नहीं आया

पीएफआई चीफ अनीस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘केंद्र और भाजपाशासित राज्यों की सरकारें हमें सॉफ्ट टारगेट करती हैं। राजस्थान के करौली में दंगे हुए तो पीएफआई का नाम लिंक करने की कोशिश की गई, लेकिन वहां के एसपी ने खुद कहा कि हिंसा में पीएफआई का कोई रोल नहीं है।’

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा से भी पीएफआई का नाता जोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई लिंक सामने नहीं आया। वहीं यूपी में भी सीएए एनआरसी के दौरान हुए प्रदर्शनों में पीएफआई का संबंध बताने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कुछ भी साबित नहीं हुआ।’

कानपुर की घटना में 500 लोगों के खिलाफ दर्ज हैं मामले

गौरतलब है कि कानपुर में हिंसा और पथराव की घटना के बाद 500 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं और अब तक लगभग 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैंस एसोसिएशन के प्रमुख हयात जफर हाशमी भी शामिल हैं, जिन्हें इस घटना के मास्टरमाइंड में से एक बताया जा रहा है। हाशमी सहित 36 लोगों के नाम जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा कराने के आरोप हैं। इस हिंसा में पीएफआई जैसे संगठनों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

स्मरण रहे कि निलंबित की जा चुकीं भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने हाल ही में एक टीवी न्यूज चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसके विरोध में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जब मुस्लिम सामज के लोगों ने कानपुर शहर में दुकानें बंद कराने का प्रयास किया तो बेकनगंज, परेड, नई सड़क और यतीमखाना इलाकों में झड़पें शुरू हो गईं। इन झड़पों में पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 40 लोग घायल हो गए।

You Might Also Like

दिल्ली : एलजी वीके सक्सेना ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का दिया निर्देश
सोनिया गांधी के बाद अब प्रियंका भी हुई कोरोना संक्रमित, यूपी में नव संकल्प शिविर में हुईं थी शामिल
महाराष्ट्र : डिप्टी सीएम अजित पवार पर आयकर का शिकंजा, 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां होंगी सीज
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई भी अब ‘मोस्ट वांटेड’, NIA ने घोषित किया 10 लाख रुपये का ईनाम
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर, PoK में अज्ञात हमलावरों ने की हत्या
TAGGED:Anis Ahmed saidKanpur ViolencePFIPFI General Secretarysoft target
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?