1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोलियम मंत्रालय का अपडेट : भारत के पास 60 दिनों का क्रूड ऑयल बैकअप, 8 लाख टन LPG भी मंगाया
पेट्रोलियम मंत्रालय का अपडेट : भारत के पास 60 दिनों का क्रूड ऑयल बैकअप, 8 लाख टन LPG भी मंगाया

पेट्रोलियम मंत्रालय का अपडेट : भारत के पास 60 दिनों का क्रूड ऑयल बैकअप, 8 लाख टन LPG भी मंगाया

0
Social Share

नई दिल्ली, 26 मार्च। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को तेल व LPG पर ताजा अपडेट देते हुए बताया कि भारत के पास अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। इस दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते कोई रुकावट आती है तब भी भारत को तेल की कमी नहीं होगी। ऐसा इसलिए कि भारत ने पश्चिमी देशों से तेल की खरीद बढ़ा दी है, जिससे किसी भी रुकावट की भरपाई हो जाएगी।

दुनियाभर में 41 से अधिक सप्लायर्स से भारत को मिल रहा कच्चा तेल

मंत्रालय ने कहा, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के हालात के बावजूद, भारत को आज दुनियाभर में अपने 41 से अधिक सप्लायर्स से पहले के मुकाबले ज्यादा कच्चा तेल मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में ज्यादा मात्रा में उपलब्ध तेल, खासकर पश्चिमी देशों के पास उपलब्ध तेल ने किसी भी रुकावट की भरपाई कर दी है।’

हर रिफाइनरी 100% से ज्यादा इस्तेमाल पर चल रही

सरकार ने यह भी बताया कि हर रिफाइनरी 100% से ज्यादा इस्तेमाल पर चल रही है और अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल की सप्लाई भारतीय तेल कम्पनियों ने पहले ही सुनिश्चित कर ली है। उनकी सप्लाई में कोई कमी नहीं है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने उन मीडिया में प्रचारित की जा रहीं उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि भारत के पास केवल छह दिनों का तेल स्टॉक बचा है। मंत्रालय ने कहा कि देश के पास कुल मिलाकर 74 दिनों तक तेल रखने की क्षमता है। अभी भारत के पास करीब 60 दिनों का तेल स्टॉक मौजूद है। इसमें कच्चा तेल, तैयार पेट्रोल-डीजल जैसे उत्पाद और जमीन के नीचे बने खास भंडारण (स्ट्रैटेजिक स्टोरेज) में रखा तेल भी शामिल है। यह स्टॉक पश्चिम एशिया संकट के 27 दिन बाद भी बना हुआ है।

मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, हर भारतीय के लिए करीब दो महीने तक तेल की लगातार सप्लाई उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों के लिए कच्चे तेल की खरीद भी पहले से तय कर ली गई है। दूसरे शब्दों में कहें तो भारत आने वाले कई महीनों तक पूरी तरह सुरक्षित है और ऐसे हालात में जमीन के नीचे बने रणनीतिक भंडार (कवर्न स्टोरेज) की अहमियत कम हो जाती है क्योंकि सप्लाई पहले से ही पर्याप्त है।

LPG सप्लाई भी मजबूत

सरकार ने यह भी बताया कि एलपीजी की सप्लाई को लेकर भी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया से करीब आठ लाख मीट्रिक टन एलपीजी (रसोई गैस) भारत आने के रास्ते में है और इसकी सप्लाई तय है।

देश में प्रतिदिन करीब 50,000 मीट्रिक टन एलपीजी बन रही

मंत्रालय ने बताया कि एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर के बाद देश की रिफाइनरियों में उत्पादन 40% बढ़ा दिया गया है। अब प्रतिदिन करीब 50,000 मीट्रिक टन एलपीजी बन रही है। यह देश की कुल जरूरत (करीब 80,000 मीट्रिक टन रोजाना) का 60% से ज्यादा हिस्सा पूरा कर रही है।

सरकार ने कहा कि अब देश की रोजाना एलपीजी आयात (इंपोर्ट) की जरूरत घटकर सिर्फ 30,000 मीट्रिक टन रह गई है। यानी भारत अब पहले के मुकाबले ज्यादा उत्पादन खुद कर रहा है और बाहर से कम मंगाना पड़ रहा है।

लगभग एक पूरे महीने का एलपीजी स्टॉक पहले से पक्का

घरेलू उत्पादन के अलावा, आठ लाख मीट्रिक टन एलपीजी पहले से तय है और अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों से भारत आ रही है। यह गैस देश के 22 एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल्स पर पहुंचेगी जबकि 2014 में ऐसे सिर्फ 11 टर्मिनल्स थे। देश के लिए लगभग एक पूरे महीने का एलपीजी स्टॉक पहले से पक्का कर लिया गया है, और नई खरीद लगातार फाइनल की जा रही है।

तेल कम्पनियां प्रतिदिन 50 लाख सिलेंडर सफलतापूर्वक वितरित कर रही

मंत्रालय ने कहा कि तेल कम्पनियां प्रतिदिन 50 लाख सिलेंडर सफलतापूर्वक वितरित कर रही हैं। उपभोक्ताओं की घबराहट (पैनिक ऑर्डरिंग) के कारण सिलेंडर की मांग 89 लाख तक बढ़ गई थी, जो अब फिर से 50 लाख सिलेंडर रोजाना पर लौट आई है। सिलेंडर की होर्डिंग या ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए कमर्शियल सिलेंडर आवंटन को राज्यों के साथ मिलकर 50% बढ़ा दिया गया है।

 

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code