1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. यूक्रेन संकट : रूस बनाम यूक्रेन युद्ध के 37वें दिन दोनों देशों के बीच शांति वार्ता फिर शुरू
यूक्रेन संकट : रूस बनाम यूक्रेन युद्ध के 37वें दिन दोनों देशों के बीच शांति वार्ता फिर शुरू

यूक्रेन संकट : रूस बनाम यूक्रेन युद्ध के 37वें दिन दोनों देशों के बीच शांति वार्ता फिर शुरू

0
Social Share

कीव, 1 अप्रैल। यूक्रेन पर रूसी हमले के 37वें दिन शुक्रवार को दोनों देशों के बीच एक बार फिर शांति वार्ता शुरू हो चुकी है। समझा जाता है कि पश्चिमी रूस में एक फ्यूल डिपो पर यूक्रेनी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद दोनों देशों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह शांति वार्ता शुरू हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमिर मेडिंस्की ने बातचीत की एक तस्वीर जारी की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के कार्यालय की ओर से भी शांति वार्ता फिर से शुरू होने की पुष्टि की गई है।

तुर्की में दोनों देशों के बीच हुई थी पिछली बैठक

तीन रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच पिछली बैठक तीन दिन पहले तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में हुई थी। वार्ता के बाद मेडिंस्की ने बयान दिया था कि राष्ट्रपतिद्वय व्लादिमिर पुतिन और वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच मुलाकात हो सकती है। फिलहाल, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच बातचीत को लेकर कोई खबर नहीं है।

इस बीच रूसी वार्ताकार मेडिंस्की ने कहा, ‘क्रीमिया और डोनबास पर हमारी स्थिति अपरिवर्तित है।’ ज्ञातव्य है कि रूस ने 2014 में दक्षिणी यूक्रेन में क्रीमियन प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया था जबकि डोनबास मुख्य रूप से रूसी भाषी औद्योगिक क्षेत्र है, जहां मास्को समर्थित अलगाववादी 2014 से यूक्रेनी सेना से जूझ रहे हैं।

यूक्रेन के कई शहरों से लौट रहे रूसी सैनिक

दूसरी तरफ युद्ध के बीच रूस के सैनिक यूक्रेन के कई शहरों से लौट रहे हैं। कई शहरों में रूस ने संघर्ष विराम का भी एलान कर दिया है। हालांकि यूक्रेन ने दावा किया है कि संघर्ष विराम के वादों के बावजूद मैरियूपोल शहर अब भी घेराबंदी में है।

ज्ञातव्य है कि रूस ने गत 24 फरवरी से जारी हमलों को रोकने और नागरिकों को घिरे शहर को खाली करने की अनुमति देने का वादा किया था। हालांकि यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने गुरुवार को कहा था कि संघर्षविराम नहीं था। उन्होंने कहा था कि रूसी सेना ने शहर से निकासी के लिए पूरी तरह से मार्ग नहीं खोला है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code