hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी पर पवन खेड़ा की विवादित टिप्पणी, असम के सीएम बोले- देश न भूलेगा और न ही माफ करेगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी पर पवन खेड़ा की विवादित टिप्पणी, असम के सीएम बोले- देश न भूलेगा और न ही माफ करेगा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी पर पवन खेड़ा की विवादित टिप्पणी, असम के सीएम बोले- देश न भूलेगा और न ही माफ करेगा

Vinayak Barot
Last updated: February 21, 2023 11:04 am
Vinayak Barot
Published: February 21, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 21 फरवरी। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा कथित तौर पर पीएम मोदी के पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। भाजपा नेताओं ने पवन खेड़ा और कांग्रेस पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। पहले अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा, तो वहीं अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता को करारा जवाब दिया है।

  • भारत माफ नहीं करेगा- सरमा

असम के सीएम ने एक ट्वीट कर पवन खेड़ा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “कोई गलती न करें- पीएम के पिता पर पवन खेड़ा की निराशाजनक टिप्पणी को कांग्रेस के शीर्ष स्तर का आशीर्वाद प्राप्त है। वह एक विनम्र मूल के व्यक्ति के पीएम होने के खिलाफ तिरस्कार से भरे हैं। कांग्रेसियों की इन शर्मनाक टिप्पणियों को भारत न तो भूलेगा और न ही माफ करेगा।”

  • कांग्रेस 2024 में दूरबीन से भी नहीं दिखेगी : अमित शाह

इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला था। नगालैंड के मोन टाउन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि मोदी के पिता के लिए जिस तरह की भाषा कांग्रेस प्रवक्ता ने इस्तेमाल की है और देशभर से जनप्रतिक्रिया आ रही हैं, उसे देखते हुए तो 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी दूरबीन से ढूंढने से भी नहीं मिलेगी।

  • पवन खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज

उधर, इस मामले में पवन खेड़ा के खिलाफ लखनऊ के एक थाने में केस दर्ज किया गया है। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की शिकायत पर वहां के हजरतगंज थाने में एफआइआर दर्ज की गई है।

  • क्या है पवन खेड़ा की आपत्तिजनक टिप्पणी?

बता दें कि पवन खेड़ा ने 17 फरवरी को एक प्रेस वार्ता में पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। खेड़ा ने कहा था कि हिंडनबर्ग-अदाणी मसले पर जेपीसी का गठन करने में “नरेन्द्र गौतमदास मोदी” को समस्या क्या है। बाद में उन्होंने कहा कि क्षमा करें …”नरेन्द्र दामोदरदास मोदी”। खेड़ा ने बाद में ट्वीट कर कहा कि वह भ्रमित हो गए थे, लेकिन साथ ही कहा कि “नाम दामोदरदास है, लेकिन कर्म गौतमदास के हैं।”

You Might Also Like

સ્વતંત્રતા દિવસ નિમિત્તે વડાપ્રધાન મોદી લાલ કિલ્લા પરથી દેશની જનતાને સંબોધન કરશે
गंगा एक्सप्रेसवे की नींव रखने के बाद बोले पीएम मोदी – यूपी के विकास पर है डबल इंजन की सरकार का फोकस
फारूक अब्दुल्ला का भाजपा पर तीखा हमला – ‘सरदार पटेल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयासों से लागू हुआ अनुच्छेद 370, नेहरू तो संसद की बैठक के समय अमेरिका में थे’
टोक्यो पैरालंपिक : गोला प्रक्षेपक टेक चंद सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रक्षेप के बावजूद आठवें स्थान रहे, जयदीप भी मायूस
पाकिस्तान में आतंकी हमला : 12 देशों के राजदूतों के काफिले पर आतंकी हमला
TAGGED:AssamCMcontroversial remarksPawan Khedapm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?