1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. भारत और श्रीलंका के बीच 10 अक्टूबर से शुरू होगी यात्री जहाज सेवा, ट्रायल रन शुरू
भारत और श्रीलंका के बीच 10 अक्टूबर से शुरू होगी यात्री जहाज सेवा, ट्रायल रन शुरू

भारत और श्रीलंका के बीच 10 अक्टूबर से शुरू होगी यात्री जहाज सेवा, ट्रायल रन शुरू

0
Social Share

नागापट्टिनम (तमिलनाडु), 8 अक्टूबर। भारत और श्रीलंका के बीच बहुप्रतीक्षित यात्री जहाज सेवा 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। इस योजना पर पहली बार विचार किए जाने और दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के लगभग 12 वर्ष बाद इस सेवा की शुरुआत हो रही है।

नागपट्टिनम और जाफना में कांकेसंथुराई की यात्रा तीन घंटे में पूरी होगी

गौरतलब है कि तमिलनाडु में रामेश्वरम और उत्तरी श्रीलंका में तलाईमन्नार के बीच यात्री जहाज सेवा 1982 में गृहयुद्ध छिड़ जाने के बाद निलंबित कर दी गई थी। यात्री जहाज सेवा तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के जाफना में कांकेसंथुराई के बीच शुरू होगी और इसमें लगभग तीन घंटे का समय लगेगा।

नागापट्टिनम से जाफना तक एक तरफ का किराया लगभग 7,600 रुपये

इस बीच यात्री जहाज सेवा का दूसरा ट्रायल रन रविवार को शुरू हुआ। कैप्टन बीजू पी. जॉर्ज और जहाज के 14 कर्मचारी उस चालक दल का हिस्सा बने, जो नागपट्टिनम से श्रीलंका के कांकेसंथुराई तक गया। नागापट्टिनम से जाफना तक एक तरफ का किराया लगभग 7,600 रुपये होने की उम्मीद है।

नागापट्टिनम निवासी कन्नड़सन ने भारत-श्रीलंका यात्री जहाज सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘नागपट्टिनम से श्रीलंका तक यात्री जहाज परिवहन जल्द ही चालू होने जा रहा है और हम बहुत खुश हैं। नागपट्टिनम से जाफना तक यात्रा करते समय हम वेदारण्यम, वेलंकन्नी और कुछ दूसरे स्थान देख सकते हैं। लगभग 50 साल पहले भी इसी तरह का यात्री जहाज परिवहन मलेशिया और सिंगापुर तक था और अब वे इस सेवा को श्रीलंका के लिए भी शुरू कर रहे हैं।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code