Homeहिन्दीअंतरराष्ट्रीयअनोखा अंदाज : कैंची नहीं चली तो पाकिस्तानी मंत्री ने दांतों से...

अनोखा अंदाज : कैंची नहीं चली तो पाकिस्तानी मंत्री ने दांतों से ही काट दिया फीता, वीडियो वायरल

नई दिल्ली, 3 सितम्बर। अब इसे पाकिस्तानी मंत्री की बेवकूफी कहें या बुद्धिमत्ता, फिलहाल उन्होंने जाने-अनजाने एक ऐसा काम कर दिया कि सुर्खियां बटोर रहे हैं और उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के जेल मंत्री और सरकार कते प्रवक्ता फयाज अल हसन चोहान एक शोरूम में दांत से फीता काटते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को खुद मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया और कैप्शन में लिखा – ‘अपने निर्वाचन क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज।’

फयाज अल हसन किसी शोरूम का उद्धाटन करने पहुंचे थे। लेकिन फीता काटने के लिए उन्हें जो कैंची दी गई, वह उनसे चल नहीं रही थी और उससे रिबन नहीं कट पाया। मंत्री जी को तत्काल उपाय सूझा और और उन्होंने दांतों से ही फीता काट दिया। उनका यह कारनामा देख साथ में खड़े लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

इस वीडियो को खुद शेयर करते हुए पंजाब प्रांत के जेल मंत्री और सरकार के प्रवक्ता फयाज अल हसन चोहान ने लिखा – ‘अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज…!!! कैंची कुंद और खराब थी…!!! दुकानदार को शर्मिंदगी से बचाने के लिए मैंने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड…!!!’

यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। लोग कमेंट करके उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो कई लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments