1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन 45 हजार से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले लगभग 4 लाख
भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन 45 हजार से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले लगभग 4 लाख

भारत में कोरोना संकट : लगातार दूसरे दिन 45 हजार से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले लगभग 4 लाख

0
Social Share

नई दिल्ली, 3 सितम्बर। देश में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच लगातार दूसरे दिन 45 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही कुल इलाजरत मरीजों की संख्या चार लाख के करीब जा पहुंची है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की।

रिकवरी दर गिरकर 97.45%, एक्टिव रेट बढ़कर 1.22%

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान देश में 45,352 नए केस सामने आए तो 34,791 लोग स्वस्थ घोषित किए गए और 366 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 10,195 की दैनिक वृद्धि के बीच गुरुवार तक कुल इलाजरत मरीजों की संख्या 3,99,778 तक जा पहुंची थी। नए मामलों में बढ़ोतरी का ही नतीजा है कि देश में स्वस्थ होने वालों की दर गिरकर 97.45 फीसदी हो गई है जबकि सक्रियता दर बढ़कर 1.22 फीसदी तक जा पहुंची है।

केरल में इलाजरत मरीजों की संख्या 2.40 लाख के पार

राज्यों में संक्रमण की बात करें तो सबसे ज्यादा खराब हालत केरल की है, जहां गुरुवार को 32,097 नए केस आए और 21,634 लोग स्वस्थ हुए। इस दौरान केरल इकलौता राज्य रहा, जहां 100 से ज्यादा 188 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 10,275 की दैनिक बढ़ोतरी के बीच गुरुवार तक राज्य में कुल इलाजरत मरीजों की संख्या 2,40,736 हो चुकी थी।

20 राज्यों में बढ़े एक्टिव मामले

केरल सहित 20 राज्यों में बीते 24 घंटे के दौरान एक्टिव मामलों यानी इलाजरत मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। इनमें केरल इकलौता राज्य रहा, जहां दिनभर में 10 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े जबकि मिजोरम (518) और आंध्र प्रदेश (229) को छोड़ अन्य 17 राज्यों में यह संख्या अधिकतम 52 रही।

टीकाकरण का लाभ ले चुके लोगों की संख्या 67 करोड़ के पार

इस बीच टीकाकरण अभियान के तहत 230 दिनों में अब तक 67 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें गुरुवार को 74.84 लाख लोगों का टीकाकरण शामिल है। दूसरी तरफ आईसीएमआर के अनुसार बीते 24 घंटे में 16.66 लाख से ज्यादा लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 52.64 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 45,352

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 34,791

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 366

अब तक कुल संक्रमित : 3,29,03,289

अब तक कुल स्वस्थ : 3,20,63,616

रिकवरी दर : 97.45%

अब तक कुल मौतें : 4,39,895

मृत्यु दर : 1.34%

इलाजरत मरीज : 3,99,778 (दैनिक वृद्धि 10,195)

सक्रियता दर : 1.22%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 74,84,333

230 दिनों में कुल टीकाकरण : 67,09,59,968

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 16,66,334

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 52,64,15,052.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code