hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विश्व कप : पाकिस्तानी क्रिकेट टीम 7 वर्षों बाद भारत दौरे पर आई, हैदराबाद में नेदरलैड्स से खेलना है पहला मैच
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > विश्व कप : पाकिस्तानी क्रिकेट टीम 7 वर्षों बाद भारत दौरे पर आई, हैदराबाद में नेदरलैड्स से खेलना है पहला मैच
अंतरराष्ट्रीयखेलहिन्दी

विश्व कप : पाकिस्तानी क्रिकेट टीम 7 वर्षों बाद भारत दौरे पर आई, हैदराबाद में नेदरलैड्स से खेलना है पहला मैच

Vinayak Barot
Last updated: September 28, 2023 1:24 am
Vinayak Barot
Published: September 28, 2023
Share
SHARE

हैदराबाद, 27 सितम्बर। बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी एक दिनी विश्व कप में भागीदारी के लिए बुधवार को भारत पहुंची। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी टीम के स्वागत के लिए क्रिकेट प्रशंसकों और सुरक्षा अधिकारियों की काफी भीड़ जमा थी।

Touchdown India 🛬#WeHaveWeWill | #CWC23 pic.twitter.com/F1IZYG9kVb

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) September 27, 2023

पाक टीम हैदाराबाद में ही न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी अभ्यास मैच

टीम पाकिस्तान से दुबई के रास्ते हैदराबाद पहुंची। यह सात वर्षों में पहली बार है, जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई है। इससे पहले टीम 2016 में टी20 विश्व कप खेलने के लिए भारत आई थी। विश्व कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तानी टीम यहीं 29 सितम्बर को न्यूजीलैंड से अभ्यास मैच खेलेगी। टीम का दूसरा प्रैक्टिस मैच भी तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है।

पाकिस्तान अपने शुरुआती 2 मैच हैदराबाद में खेलेगा

विश्व कप की शुरुआत पांच अक्टूबर से होनी है। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होना है। पाकिस्तान टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत छह अक्टूबर को यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। उसका दूसरा मैच भी यहीं श्रीलंका के खिलाफ होगा। 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

2012-13 के बाद पाक टीम ने द्विपक्षीय सीरीज के लिए नहीं किया भारत का दौरा

पाकिस्तान टीम ने टीम इंडिया के साथ वनडे और टी20 की द्विपक्षीय सीरीज के लिए अंतिम बार 2012-13 में भारत का दौरा किया था। उसके बाद दोनों टीमों ने द्विपक्षीय सीरीज के लिए एक-दूसरे के यहां दौरा नहीं किया। 25 दिसम्बर, 2012 से छह जनवरी, 2013 के बीच भारतीय दौरे पर आई पाकिस्तान टीम ने तीन वनडे और दो टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। हालांकि पाकिस्तान टीम 2016 में टी20 विश्व कप के लिए भारत आई थी।

विश्व कप में खेले जाएंगे कुल 48 मुकाबले

भारत में अक्टूबर-नवम्बर में 46 दिनों तक वनडे विश्व कप होगा, जिसमें 48 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच पांच अक्टूबर को पिछले वर्ल्ड कप के विजेता और उपविजेता क्रमशः इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होगा। 12 नवम्बर तक लीग स्टेज के 45 मैच होंगे। 15 और 16 नवम्बर को दोनों  सेमीफाइनल खेले जाएंगे और 19 नवम्बर को अहमदाबाद में फाइनल खेला जाएगा।

You Might Also Like

केशव मौर्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किये जाने पर अखिलेश का तंज, कहा- भाजपा ‘पर्यवेक्षक’ नहीं, ‘पर्चीवेक्षक’ भेजती है
I.N.D.I.A. की बैठक के बाद बोले खरगे – ‘यह मोदी की नैतिक हार, हम फासीवादी शासन के खिलाफ जंग जारी रखेंगे’
एबी डिविलियर्स चाहते हैं टीम इंडिया जीते T20 वर्ल्ड कप, मिस्टर 360 ने कारण भी बताया
भारत में कोरोना संकट : केरल, महाराष्ट्र में बढ़े नए संक्रमित, 32 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण
पिछले 6 वर्षों में 10 लाख से अधिक भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी जानकारी
TAGGED:Pak cricket team visits India after 7 yearsPakistani team reached HyderabadWorld Cup Cricket
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग : सुब्रमण्यम स्वामी ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा, बोले – उन्हें खेल मंत्री बना दें

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 3, 2022
Roving Periscope: At CCP’s centenary, Dragon tries to spit first fire!
बेजान पिच पर ड्रॉ छूटा अहमदाबाद टेस्ट, भारत ने 2-1 के अंतर से अपने नाम की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी  
Stock Market: दिवाली से पहले शेयर बाजार में पटाखों की गूंज, सेंसेक्स-निफ्टी में आया बूम
बांग्लादेशी महिलाओं ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार एक दिनी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दी मात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?