ICC टी20 विश्व कप : श्रीलंका पर जीत के बावजूद पाकिस्तान बाहर, न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल का टिकट
पल्लेकेले, 28 फरवरी। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार की रात ‘हम तो डूबे हैं सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे’ कहावत चरितार्थ होती दिखी, जब ICC टी20 विश्व कप से पहले ही बाहर हो चुके सह मेजबान श्रीलंका ने पाकिस्तान के अरमानों पर भी फेर दिया।
A thrilling finish in Kandy sees Pakistan hold their nerve to wrap up their #T20WorldCup campaign 👊
📝: https://t.co/mZvWrbZBDo pic.twitter.com/bdyS9cC8Dq
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 28, 2026
दरअसल, पाकिस्तान ने सुपर 8 ग्रुप दो के अहम मुकाबले में श्रीलंका पर पांच रनों की संकीर्ण जीत तो हासिल की, लेकिन वह सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए जरूरी नेट रन रेट हासिल नहीं कर सका। इस क्रम में पाकिस्तान के बाहर होने के साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया, जो पहले ही तीन अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ ग्रुप में अजेय इंग्लैंड (छह अंक) के बाद दूसरे स्थान पर काबिज था।
Three #T20WorldCup semi-finals spots locked, one to go 🔏
More details ⬇️https://t.co/83ucDke5Qa
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 28, 2026
फरहान व फखर की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी से पाक 212 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा था
इसमें कोई दो राय नहीं कि पहले बल्लेबाजी पर बाध्य पाकिस्तान ने ओपनरद्वय साहिबजादा फरहान (100 रन, 60 गेंद, पांच छक्के, नौ चौके) व फखर जमां (84 रन, 42 गेंद, चार छक्के, नौ चौके) के बीच टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी विकेट के लिए 176 रनों की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी से आठ विकेट पर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
Sahibzada Farhan and Fakhar Zaman registered the highest-ever partnership in Men's #T20WorldCup history 📖
Watch the highlights of their stunning partnership 👉 https://t.co/gwfJwtg94v pic.twitter.com/v4B33dmydQ
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 28, 2026
पाकिस्तान की राह में रोड़ा बन बैठे श्रीलंकाई कप्तान शनाका व रत्नायके
जवाबी काररवाई में श्रीलंका ने 12 ओवरों में पांच विकेट पर 101 रन बनाए थे और बचे आठ ओवरों में उसे 112 रनों की दरकार थी। तभी सातवें क्रम पर उतरे कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 76 रन, 31 गेंद, आठ छक्के, दो चौके) ने पवन रत्नायके (58 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) संग मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों पर प्रत्याक्रमण शुरू किया और चौकों-छक्कों की बरसात शुरू कर दी। हालांकि उनके तूफानी प्रयासों के बावजूद श्रीलंका जीत हासिल नहीं कर सका, लेकिन सात विकेट पर 207 रनों तक पहुंचने के साथ उसने पाकिस्तान को सेमीफाइनल के टिकट के लिए आवश्यक नेट रन रेट हासिल करने से वंचित कर दिया।
A box-office finish in Kandy ft. Dasun Shanaka’s stunning flourish with the bat 🍿
Relive the epic final over from Sri Lanka and Pakistan’s #T20WorldCup contest 👉 https://t.co/ntONmqHwIa pic.twitter.com/MNO3hOo7IM
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 28, 2026
16वें ओवर में श्रीलंकाई पारी का 148वां रन बनते ही पाक बाहर हो गया
वस्तुतः 212 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा करने के बाद पाकिस्तान को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए श्रीलंका को 147 रनों के अंदर समेटना था। यानी उसके लिए कम से कम 66 रनों की जीत आवश्यक थी, तभी वह न्यूजीलैंड (1.390) के मुकाबले बेहतर नेट रन रेट हासिल कर पाता। फिलहाल शनाका व रत्नायके रोड़ा बनकर खड़े हो गए। शनाका ने 16वें ओवर में तारिक उस्मान की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने के साथ ही टीम का स्कोर 148 पर पहुंचाया और यहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
A memorable finish in Kandy sees Pakistan edge Sri Lanka to close their #T20WorldCup campaign 👌
Watch the highlights in Urdu 🎦
Urdu commentary is available on our #T20WorldCup broadcasters in Pakistan and on https://t.co/5AuGFN3SRa for the first time 🎙️ pic.twitter.com/gKRKWbkMkE
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 28, 2026
अब श्रीलंका की निगाहें सुपर 8 में पहली जीत की ओर जा लगी थीं, जिसे बचे चार ओवरों में जीत के लिए 63 रन चाहिए थे। वहीं टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी खेमा निराशा से भर उठा था। इसी क्रम में शनाका व रत्नायके ने प्रहार जारी रखे। हालांकि रत्नायके तो 18वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी (1-48) के इकलौते शिकार बने।
Pakistan inch past Sri Lanka in a #T20WorldCup classic that went right down to the wire👌
Watch highlights from every match of the ICC Men’s T20 World Cup on https://t.co/5AuGFN3SRa 📹https://t.co/gwfJwtg94v
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 28, 2026
अफरीदी के अंतिम ओवर में जबर्दस्त रोमांच दिखा
लेकिन अंतिम ओवर में जबर्दस्त रोमांच दिखा, जब मेजबानों को 28 रनों की जरूरत थी। शनाका ने शाहीन की पहली गेंद पर चौका और फिर लगातार तीन छक्के जड़ दिए। अब आखिरी दो गेंदों पर छह रनों की जरूरत थी। लेकिन उनपर एक रन भी नहीं बन सका। शनाका ने आखिरी गेंद को तो यह सोचकर छोड़ दिया कि इसे वाइड कहा जाएगा, जिसे मैदानी अम्पायर ने वाइड करार नहीं दिया। पाकिस्तान की ओर से सिर्फ अबरार अहमद (3-23) ही तनिक प्रभावित कर सके।


शतकवीर फरहान ने विराट कोहली का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा
खैर, पाकिस्तान इसी बात से संतोष कर सकता है कि उसके सलामी बल्लेबाज फरहान टी20 विश्व कप के एक चरण में सबसे ज्यादा रन (319) बनाने का भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। उन्होंने सात मैचों में 76.60 के औसत और 160.25 के स्ट्राइक रेट से कुल 383 रन बनाए, जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल रहे।
Sahibzada Farhan scored a brilliant hundred to make the difference for Pakistan against Sri Lanka 👌
He wins the @aramco POTM 🎖️ pic.twitter.com/QYWOcZhXP3
— T20 World Cup (@T20WorldCup) February 28, 2026
पाकिस्तानी पारी पर गौर करें तो यह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ फरहान व जमां के प्रयासों का ही फल था कि 16वें ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 176 रन बना लिए थे। लेकिन टीम ने आखिरी चार ओवरों में 36 रनों की वृद्धि पर आठ विकेट गंवा दिए, अन्यथा टीम का स्कोर कहीं ज्यादा हो सकता था। श्रीलंका के लिए पेसर दिलशान मदुशंका (3-33) सबसे सफल गेंदबाज रहे और दासुन शनाका ने दो विकेट लिए।
रविवार के मैच : जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका (सुपर 8 ग्रुप एक, नई दिल्ली, अपराह्न तीन बजे) भारत बनाम वेस्टइंडीज (सुपर 8 ग्रुप एक, कोलकाता, शाम सात बजे)।
