hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बाढ़ की आपदा से निपटने के लिये पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > बाढ़ की आपदा से निपटने के लिये पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

बाढ़ की आपदा से निपटने के लिये पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार

Vinayak Barot
Last updated: August 27, 2022 1:08 pm
Vinayak Barot
Published: August 27, 2022
Share
SHARE

इस्लामाबाद, 27 अगस्त। बाढ़ की प्राकृतिक आपदा से घिरे पाकिस्तान ने बचाव राहत एवं पुनर्वास के लिए संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय समुदाय और विदेशी पाकिस्तानियों से मदद की गुहार लगायी है। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने संयुक्त राष्ट्र समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय और प्रवासी पाकिस्तानियों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। डॉ. अल्वी ने एक बयान में कहा कि उल्लेखनीय रूप से परोपकार के जरिए पहले भी योगदान देने वाले पाकिस्तानी एक बार फिर आगे आयेंगे और सरकार और अन्य संबंधित संगठनों के बचाव और राहत प्रयासों का समर्थन करने के लिए नकद और तरह से उदारतापूर्वक योगदान देंगे।

उन्होंने मीडिया से प्रभावित लोगों को उनके जीवन के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए, संगठित और अनुशासित तरीके से सरकार द्वारा स्थापित या समर्थित औपचारिक चैनलों के माध्यम से सरकार द्वारा पहचानी गई आवश्यक वस्तुओं को दान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संबंधित सरकारी संस्थानों को बुनियादी ढांचे को बहाल करने में मदद करने के लिए अपनी विशेषज्ञता, प्रौद्योगिकी और आवश्यक मशीनरी प्रदान करने का आग्रह किया , जिससे सरकारी एजेंसियों को देश भर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के विशाल कार्य से निपटने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए 15 अरब रुपये के अनुदान की घोषणा की है। पाकिस्तान में बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित प्रांतों खैबर-पख्तूनख्वा में 42 और सिंध में नौ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं सैंकड़ों घर नष्ट हो गये हैं तथा बहुत सी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। खैबर-पख्तूनख्वा के स्वात क्षेत्र , बलूचिस्तान और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बिजली, गैस और संचार व्यवस्था बाधित हो गयी है।

You Might Also Like

भारतीय स्टेट बैंक की ग्राहकों से अपील – पैन व आधार लिंक करा लें अन्यथा बंद हो सकता है खाता
केंद्र सरकार के प्रयासों से देश का बैंकिंग सेक्टर आज बहुत मजबूत स्थिति में : पीएम मोदी
दिल्ली पुलिस ने की तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में 30 लोगों की पहचान, सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी से भी करेगी पूछताछ
भूटान नरेश जिग्मे वांगचुक और पीएम शेरिंग ने किया गिफ्ट सिटी का भ्रमण, बोले – भारत व भूटान के रिश्ते मजबूत होंगे
सुप्रीम कोर्ट से निर्वाचन आयोग को नोटिस – NOTA को सबसे ज्यादा वोट मिले तो क्या होगा?
TAGGED:FloodHelpinternational communitypakistan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?