hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शीतकालीन सत्र : विपक्ष ने CEC और EC नियुक्ति बिल पर उठाए सवाल, राघव चड्ढा बोले – ‘बिलडोजर’ से लोकतंत्र को कुचला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > शीतकालीन सत्र : विपक्ष ने CEC और EC नियुक्ति बिल पर उठाए सवाल, राघव चड्ढा बोले – ‘बिलडोजर’ से लोकतंत्र को कुचला
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

शीतकालीन सत्र : विपक्ष ने CEC और EC नियुक्ति बिल पर उठाए सवाल, राघव चड्ढा बोले – ‘बिलडोजर’ से लोकतंत्र को कुचला

Vinayak Barot
Last updated: December 13, 2023 1:32 pm
Vinayak Barot
Published: December 13, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर। विपक्षी पार्टियों ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में ध्वनि मत से पारित किए गए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्ति व सेवा शर्तों से जुड़े बिल पर सवाल उठाया है। उन्होंने इस विधेयक को चुनाव आयोग के कामकाज में हस्तक्षेप बताया है।

लोकतंत्र के खिलाफ है ये बिल

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने इस विधेयक पर सवाल उठाते हुए सरकार के इस कदम को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है। चड्ढा ने बुधवार को कहा कि सरकार ने इस ‘बिलडोजर’ से लोकतंत्र को कुचल दिया है। यदि कोई स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव आयोग नहीं है तो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कैसे हो सकते हैं? लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका है।

तीन में से दो वोट हमेशा सरकार के पास होंगे

राघव चड्ढा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक फॉर्मूला दिया और कहा कि तीन सदस्यीय समिति बनाएं – प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, भारत के मुख्य न्यायाधीश। यही समिति तय करेगी कि कौन चुनाव आयोग में बैठेगा या गठन कैसे होगा। लेकिन सरकार ये बिल लाकर इस तीन सदस्यीय समिति में से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर का दरवाजा दिखाकर एक मनोनीत कैबिनेट मंत्री उसके जगह बैठा देती है, यानी इस तीन सदस्यीय समिति में हमेशा दो वोट सरकार के पास होंगे।

‘यदि कानूनी राय बनी तो इस बिल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे‘

राघव चड्ढा ने कहा, ‘सरकार तय करेगी कि चुनाव आयोग में कौन बैठेगा। चुनाव आयोग की भूमिका भारतीय लोकतंत्र में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, यदि इसके इंडिपेंडेंस से खिलवाड़ होगा तो चुनावों से खिलवाड़ करने के बराबर है। इसलिए हम सब मिलकर आपस में सलाह करेंगे और कानूनी राय लेंगे। यदि कानूनी राय सबकी बनती है तो इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी देंगे।

कांग्रेस बोली – मोदी सरकार ने भारत के लोकतंत्र पर हमला किया

इससे पहले कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने विधेयक को भारत के लोकतंत्र पर हमला बताया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत के लोकतंत्र पर हमला किया है। भारत के लोकतंत्र और चुनावी तंत्र की स्वायत्तता, निडरता और निष्पक्षता को बुलडोजर से कुचल दिया गया है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि एक समय था, जब EC का मतलब ‘चुनावी विश्वसनीयता’ होता था, आज इसका मतलब है ‘चुनावी समझौता’।

You Might Also Like

तुर्किये पर सरकार का एक्शन : भारतीय हवाई अड्डों की सुरक्षा करने वाली कम्पनी सेलेबी की मंजूरी रद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सात पड़ोसी देशों को भेजा गया निमंत्रण
MP के इंदौर में बाल आश्रम की एक और बच्ची की मौत, अब तक कुल 11 बच्चों ने दम तोड़ा
ऑपरेशन सिंदूर: भुज पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- भारतीय सेना की न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सराहना हो रही है
नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसें नदी में बहीं, 7 भारतीयों समेत 60 से अधिक यात्री लापता
TAGGED:AAP MPCEC and EC appointment billcrushed democracy with 'billdozer'Opposition raised questionsRaghav Chadha
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?