hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पाकिस्तान में विपक्ष ने किया लोगों से ‘धन्यवाद दिवस’ मनाने का आह्वान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पाकिस्तान में विपक्ष ने किया लोगों से ‘धन्यवाद दिवस’ मनाने का आह्वान
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पाकिस्तान में विपक्ष ने किया लोगों से ‘धन्यवाद दिवस’ मनाने का आह्वान

Vinayak Barot
Last updated: April 8, 2022 2:32 pm
Vinayak Barot
Published: April 8, 2022
Share
SHARE

इस्लामाबाद, 8 अप्रैल। पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने नेशनल असेंबली बहाल करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए इसे ‘लोकतंत्र और संविधान की जीत’ करार दिया और लोगों से शुक्रवार को धन्यवाद दिवस मनाने का आह्वान किया है। ‘द डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना करते हुए विपक्ष ने कहा, “यह फैसला इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा, इस फैसले ने आवश्यकता के सिद्धांत के आधार पर दिए गए सभी पुराने फैसलों को दफन कर दिया है। अब कोई भी कयामत तक आवश्यकता के सिद्धांत का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।”

उन्होंने इस फैसले को पाकस्तान की 22 करोड़ जनता, लोकतंत्र, संसद और संविधान की जीत बताया हैं।
विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार शहबाज शरीफ ने उम्मीद जताई कि संयुक्त विपक्ष सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप अगले चरणों को सुचारू रूप से पूरा करेगा, जबकि विपक्ष एनएबी-नियाज़ी गठजोड़ तोड़ देगा।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नेशनल असेंबली को फिर से बहाल करने की घोषणा के बाद सुप्रीम कोर्ट की इमारत के बाहर एकत्र विपक्षी दलों के कई कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। विपक्षी समर्थकों ने आतिशबाजी की और ‘वज़ीर-ए-आज़म शहबाज़ शरीफ़’ और ‘गो नियाज़ी गो’ जैसे नारे लगाए, जबकि विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट से फ़ैसले के बाद जीत के संकेत दिखाते हुए बाहर आए।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के कई नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और सिंध कैबिनेट के सदस्यों के साथ-साथ सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के असंतुष्टों के साथ भी सिंध हाउस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जश्न मनाया।

You Might Also Like

घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 81000 के नीचे फिसला, निफ्टी में 332 अंक की गिरावट
गुजरात ATS की बड़ी सफलता : ISI से संबंध रखने वाले वांटेड आरोपित बनासकांठा से गिरफ्तार
विधानसभा स्पीकर ने नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह को दिलाई विधानसभा सदस्यता की शपथ
TMC के बाद AAP ने भी दिया झटका – सीएम भगवंत मान ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का किया एलान
महात्मा फुले की 200वीं जयंती आज : संसद भवन में राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
TAGGED:calloppositionpakistanThanksgiving Day
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?