hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टाटा आईपीएल : ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स पर दोहरी मार, हार के बाद भरना पड़ा जुर्माना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टाटा आईपीएल : ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स पर दोहरी मार, हार के बाद भरना पड़ा जुर्माना
खेलहिन्दी

टाटा आईपीएल : ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स पर दोहरी मार, हार के बाद भरना पड़ा जुर्माना

Vinayak Barot
Last updated: April 8, 2022 1:59 pm
Vinayak Barot
Published: April 8, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 8 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी वाले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) पर गुरुवार को दोहरी मार पड़ी।। इस क्रम में उसे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने छह विकेट से करारी शिकस्त दी और फिर टीम पर स्लोओवर रेट के कारण जुर्माना भी लगा दिया गया।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली टीम को सीजन में पहली बार आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मिनिमन ओवर रेट का दोषी माना गया। इसके चलते कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

रोहित और विलियम्सन पर भी लग चुका है जुर्माना

आईपीएल को मौजूदा 15वें सीजन में 7 अप्रैल तक 15 मैच खेले गए। इस दौरान ऋषभ पंत तीसरे कप्तान हैं, जिन पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगा है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गत 27 मार्च को अपने पहले मैच  में मुंबई इंडियंस न सिर्फ पराजय सहनी पड़ी थी वरन मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर इसी प्रकार जुर्माना लगा था। वहीं 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन को दंडित किया गया, जब हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 61 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

स्लो ओवर रेट में कप्तान पर ही लगता है जुर्माना

नियमानुसार यदि किसी टीम द्वारा स्लो ओवर रेट किया जाता है तो कप्तान पर ही जुर्माना लगता है। ऐसे में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है। संयोग देखिए कि तीनों ही मैचों में इन कप्तानों को हार के बाद यह दोहरी मार झेलनी पड़ी।

दूसरी गलती होने पर हो सकता है बड़ा एक्शन

मैच के दौरान सभी टीमों को एक तय समय के अंदर अपने कोटे के 20 ओवर पूरे करने होते हैं। ऐसा न होने की वजह से ही स्लो ओवर रेट के तहत जुर्माना लगाया जाता है। पहली बार होने पर मैच फीस काटी जाती है। लेकिन यदि टूर्नामेंट में दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद टीम द्वारा यह गलती दोहराई जाती है तो बड़ा एक्शन भी लिया जा सकता है।

You Might Also Like

Ambedkar Jayanti: भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह में बसपा प्रमुख मायावती ने दी श्रद्धांजलि
Amitabh Bachchan:’प्रोजेक्ट-K’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन, पसली में लगी चोट
उत्तर प्रदेश : बरेली में एम्बुलेंस और कैंटर की भीषण टक्कर, 7 की मौत
भारत ने अब बांग्लादेश को दिया झटका – रेडीमेड कपड़ों समेत इन सामानों पर लगाया प्रतिबंध
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने रात्रिभोज में जी20 समिट के मेहमानों का किया स्वागत
TAGGED:CricketDelhi CapitalsPant fined 12 lakhsRISHABH PANTtata ipl
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?