hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा विपक्षी गठबंधन INDIA
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा विपक्षी गठबंधन INDIA
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा विपक्षी गठबंधन INDIA

Vinayak Barot
Last updated: July 25, 2023 3:12 pm
Vinayak Barot
Published: July 25, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 जुलाई। पिछले ढाई माह से ज्यादा समय से हिंसाग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर पर चर्चा को लेकर दोनों सदनों में गतिरोध दूर करने के लिए एक ओर केंद्र सरकार प्रयास कर रही है, वहीं विपक्षी गठबंधन INDIA अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार कोविपक्षी गठबंधन की पार्टियों के बीच लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर चर्चा भी हुई। मंगलवार पूर्वाह्न गठबंधन के घटक दलों की बैठक में इस संबंध में नोटिस सौंपने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

सूत्रों ने कहा कि मणिपुर की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में बोलने के लिए मजबूर करने के विभिन्न विकल्पों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा शुरू करने के लिए मजबूर करने का यह एक प्रभावी तरीका होगा।

सूत्रों ने कहा कि मणिपुर पर सरकार को घेरने की विपक्ष की रणनीति राज्यसभा में भी जारी रहेगी। राज्य सभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ द्वारा मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत 50 सांसदों के नोटिस स्वीकार करने के तुरंत बाद राज्यसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा भी दोपहर 2 बजे तक निलंबित की गई।

बताया यह भी जा रहा है कि यदि विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा नहीं रहता है कि चर्चा शुरू होने से पहले दोनों सदनों में पीएम एक विस्तृत बयान देंगे तो नियम 267 के तहत मणिपुर पर आज उच्च सदन में चर्चा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि गत 20 जुलाई से शुरू हुए मॉनसून सत्र के दौरान मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण सदन में अब तक गतिरोध बना हुआ है। सोमवार को सत्ता पक्ष की ओर से लाये गये एक प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी के संजय सिंह को वर्तमान सत्र के शेष हिस्से के लिए निलंबित करने के प्रस्ताव को सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी थी।

You Might Also Like

झारखंड चुनाव: पीएम मोदी का झारखंड दौरा आज, गढ़वा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित
अहमदाबाद : क्राइम ब्रांच ने सीरियाई गिरोह का भंडाफोड़ किया, ‘गाजा पीड़ित’ बनकर मस्जिदों से हो रही थी वसूली
पंचतत्व में विलीन हुए कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दिल्ली के निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
पीएम मोदी ने अरुणाचल में सेला सुरंग का किया उद्घाटन, कहा – ‘हम एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में विश्वास करते हैं’
जयशंकर ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की; समकालीन चुनौतियों पर चर्चा की
TAGGED:indiamodi governmentno-confidence motionopposition alliance
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?