hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अहमदाबाद विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा, अस्पताल में चल रहा इलाज, शेष 241 लोगों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > अहमदाबाद विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा, अस्पताल में चल रहा इलाज, शेष 241 लोगों की मौत
राष्ट्रीयहिन्दी

अहमदाबाद विमान हादसे में सिर्फ एक यात्री बचा, अस्पताल में चल रहा इलाज, शेष 241 लोगों की मौत

Revoi Editor
Last updated: June 13, 2025 12:40 am
Revoi Editor
Published: June 12, 2025
Share
SHARE

अहमदाबाद, 12 जून। अहमदाबाद में गुरुवार की दोपहर एअर इंडिया विमान हादसे में एक व्यक्ति चामत्कारिक रूप से बच गया जबकि विमान में सवार अन्य 241 लोगों की मौत हो गई। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने यह जानकारी दी। इससे पहले मलिक ने कहा था कि किसी भी यात्री के बचने की संभावना नहीं है।

अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा, ‘पुलिस को सीट 11ए में एक व्यक्ति जीवित मिला। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।’

जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश ब्रिटिश नागरिक हैं

जीवित बचे व्यक्ति की पहचान विश्वास कुमार रमेश के रूप में हुई है, जो एक ब्रिटिश नागरिक हैं और गुजरात यात्रा के बाद लंदन लौट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि वह सीट 11ए पर बैठे थे और दुर्घटना के बाद पुलिस ने उन्हें बचा लिया। विश्वास ने अस्पताल में मीडिया को बताया, ‘मेरे चारों ओर शव पड़े थे, मेरे चारों ओर विमान के टुकड़े थे। किसी ने मुझे उठाया और एम्बुलेंस में रखा।‘

भाई के साथ लंदन लौट रहे थे विश्वास रमेश

विश्वास का अहमदाबाद के असारवा स्थित सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनके सीने, आंख और पैरों पर गहरी चोटें आई हैं। वह अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ यात्रा कर रहे थे। विश्वास ने कहा कि विमान के उड़ान भरने के 30 सेकेंड के भीतर ही समस्या शुरू हो गई थी। यह सब बहुत जल्दी हुआ।

DNA टेस्ट के बाद होगी पहचान

इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कुल 242 लोग सवार थे। एयर इंडिया के अनुसार  230 यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई थे। अन्य 12 में दो पायलट और 10 चालक दल के सदस्य थे। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था

स्वास्थ्य प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी के अनुसार अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की है। मृतक के करीबी रिश्तेदार (माता-पिता या बच्चे) डीएनए सैंपल दे सकेंगे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कसोटी भवन में यह डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है। यह कसोटी भवन बी.जे. मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है।

अस्पताल का आपातकालीन नंबर

अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल ट्रॉमा (आपातकालीन) केंद्र में मरीज-उन्मुख उपचार से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करने के लिए दो फोन नंबरों की घोषणा की है।

You Might Also Like

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में 25 दलों के शामिल होने की संभावना, 21 पार्टियों ने किया है बहिष्कार का फैसला
तेलंगाना : आईटी मंत्री के टी रामा राव ने दलित बंधु योजना के तहत 162 गाद ढोने वाले वाहन बांटे
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद परिसर में ‘प्रेरणा स्थल’ का किया उद्घाटन
महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार ली सीएम पद की शपथ, एकनाथ शिंदे व अजित पवार बने डिप्टी सीएम
यूपी के देवरिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक व कार की टक्कर में बालिका समेत पांच की मौत, दो गंभीर
TAGGED:241 people diedAhmedabad plane crashOnly one passenger survived
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
देश-विदेशहिन्दी

यूपी : अमित शाह ने रखी आजमगढ़ विश्वविद्यालय की आधारशिला, किया ये बड़ा एलान

sanket
sanket
November 13, 2021
लास्ट माइल एंटरप्राइजेज ने अहमदाबाद में नई जस्ट कॉर्सेका विनिर्माण सुविधा के साथ क्षितिज का विस्तार किया
બિહાર: PM Cares ફંડમાંથી DRDO પટના-મુઝફ્ફરપુરમાં બનાવશે કોવિડ હોસ્પિટલ
लखनऊ में विकसित की जा रही देश की पहली नाइट सफारी, प्रकृति प्रेमियों के लिए बनेगा रोमांच का नया केंद्र
पीएम मोदी से मुलाकात के लिए मंत्रियों को अब कराना होगा RT-PCR टेस्ट, कोविड के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र का फैसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?