hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ओडिशा: पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 अन्य घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ओडिशा: पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 अन्य घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

ओडिशा: पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 अन्य घायल

Revoi Editor
Last updated: June 29, 2025 10:53 am
Revoi Editor
Published: June 29, 2025
Share
SHARE

पुरी, 29 जून। ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के निकट रविवार को मची भगदड़ में कम से कम तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वैन ने बताया कि यह घटना तड़के करीब चार बजे हुई, जब सैकड़ों श्रद्धालु रथयात्रा उत्सव देखने के लिए मंदिर के पास एकत्रित हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि अनुष्ठान के लिए सामग्री ले जा रहे दो ट्रकों के भगवान जगन्नाथ और उनके भाई भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के रथों के पास भीड़भाड़ वाले स्थान पर घुसने के बाद अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और छह लोगों की हालत गंभीर है।

मृतकों की पहचान बोलागढ़ निवासी बसंती साहू और बालीपटना निवासी प्रेमकांत मोहंती व प्रवती दास के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई. बी. खुरानिया और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

इस बीच, ओडिशा के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को घटना से अवगत करा दिया है। हरिचंदन ने कहा, ‘‘हम हर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।’’ पुरी में रथयात्रा शुरू होने के एक दिन बाद शनिवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ श्री गुंडिचा मंदिर पहुंचे।

श्री गुंडिचा मंदिर को देवताओं का मौसी का घर माना जाता है, यह मंदिर 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर से 2.6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हर साल भगवान जगन्नाथ मंदिर से अपनी मौसी के घर यानी श्री गुंडिचा मंदिर जाते हैं। भगवान की वापसी की यात्रा को ‘बहुदा यात्रा’ के नाम से जाना जाता है जो इस साल पांच जुलाई को होगी।

You Might Also Like

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी कल, जानिए कैसे करें पूजा और किन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत
राहुल गांधी ने किसी को नहीं बुलाया, जो नेता सूरत पहुंच रहे वो उनका निजी निर्णय है: मल्लिकार्जुन खरगे
गुजरात : कच्छ में 18 दिनों के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता
सीएम योगी बोले – महाकुम्भ भगदड़ मामले की होगी न्यायिक जांच, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजे की घोषणा
संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवम्बर से शुरू होगा, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा
TAGGED:death of devoteesOdisha Rath YatraPuri Rath YatraSri Gundicha Templestampede
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा – ‘हमें किसी भी देश ने रूस से तेल खरीदने से मना नहीं किया है’

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 8, 2022
शेयर बाजार : उतार-चढ़ाव के बीच लगातार 5वें करोबारी सत्र में सूचकांक नए शिखर पर, निफ्टी पहली बार 25 हजार के पार
ईरान में अपहृत तीनों भारतीय बचाए गए, तेहरान पुलिस ने बंधकों के कब्जे से छुड़ाया
ગુજરાત રાજ્યસભા ચૂંટણી: ચૂંટણી પંચના જાહેનામા વિરુદ્ધ સુપ્રીમ કોર્ટ પહોંચી કોંગ્રેસ
બરોડામાં રહેનારા લુખ્ખા તત્વો થશે જેલભેગા, પોલીસ ખાસ સોફ્ટવેરનો કરશે ઉપયોગ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?