ओडिशा सरकार ने राज्य में समाप्त की संविदा भर्ती प्रणाली, सभी संविदा कर्मचारी होंगे नियमित

भुवनेश्वर, 15 अक्टूबर। ओडिशा सरकार ने राज्य में भर्ती की संविदा प्रणाली समाप्त कर दी है। मुख्यमंत्री नवीन पटयानक ने इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार अधिसूचना जारी करेगी।

सीएम पटयनाक बोले ओडिशा में संविदा भर्ती का युग समाप्त

मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, ‘आज मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राज्य मंत्रिमंडल ने भर्ती की संविदा प्रणाली को स्थायी रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। आज भी, कई राज्यों में कोई नियमित भर्तियां नहीं होती हैं और वे अभी भी संविदा भर्ती प्रणाली के साथ जारी हैं। लेकिन ओडिशा में, संविदा भर्ती का युग समाप्त हो गया है।’

पटनायक ने कहा, ‘मैं इस पल का इंतजार कर रहा था। अधिसूचना कल आएगी। 57,000 से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सरकार प्रति वर्ष लगभग 1300 करोड़ रुपये अधिक खर्च करेगी। निर्णय उनके परिवार के सदस्यों के लिए दिवाली की शुरुआत में लाया गया है।’

ओडिशा संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मनाया जश्न

मुख्यमंत्री की घोषणा के तुरंत बाद ओडिशा संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने जश्न मनाया और राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया। सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने भुवनेश्वर में एसोसिएशन कार्यालय के सामने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इसी क्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने उनके विरोध को सफल बताया और कहा कि देरी के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों को पूरा किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular