रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वाले 2 लोगों पर NSA, स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

लखनऊ, 6 फरवरी। उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। बिहार से शुरू हुए इस विवाद को स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान ने तूल दे दिया। विरोध के नाम पर प्रतियां जलाकर समाज के बड़े तबके की भावनाओं को आहत किया गया। अब उस विवाद को लेकर ही यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। प्रतियां जलने के मामले में सपा नेता स्वामी प्रसाद के साथ 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 29 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता सतनाम सिंह लवी ने श्री रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने सलीम हसन और सत्येंद्र कुशवाहा समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।

फिर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जांच की कार्रवाई शुरू की गई। सलीम और सत्येंद्र कुशवाहा के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करते हुए रासुका लगाया गया। वहीं, अन्य आरोपियों की भी भूमिका जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular