नीतीश कुमार फिर संभालेंगे जदयू की कमान फिर, निर्विरोध बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
पटना, 24 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को एक बार फिर जनता दल (यूनाइटेड) के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए। नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद उनके अलावा किसी अन्य नेता का नामांकन नहीं बचा, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया।
माननीय नीतीश कुमार जी को निर्विरोध रूप से जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व की दिशा और जनसेवा के प्रति समर्पण से संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और विकास व सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। pic.twitter.com/ZVcdjdqeMw— Janata Dal (United) (@Jduonline) March 24, 2026
नामांकन वापसी के बाद बनी स्थिति
जदयू के राष्ट्रीय सचिव और मुख्यालय प्रभारी मोहम्मद निसार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि मंगलवार, पूर्वाह्न 11 बजे थी। समयसीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी के पास केवल नीतीश कुमार का ही नामांकन शेष रहा, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
#Live : केंद्रीय कार्यालय, दिल्ली में जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से संबंधित प्रेस वार्ता #JDU #Bihar #NitishKumar #pressconference #Delhi https://t.co/y6i5Il3lpn
— Janata Dal (United) (@Jduonline) March 24, 2026
दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होंगे नीतीश
नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि वह राज्यसभा सदस्य के रूप में दिल्ली की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे जबकि पार्टी की कमान अपने पास ही रखेंगे। गौरतलब है कि राजीव रंजन सिंह के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद नीतीश ने यह जिम्मेदारी संभाली थी और अब वह चौथी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।
निशांत कुमार की एंट्री से बढ़ी राजनीतिक हलचल
हाल ही में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राजनीति में कदम रखा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्हें नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वहीं, नीतीश के दिल्ली जाने की स्थिति में बिहार में नई सरकार के गठन की संभावनाएं भी तेज हो गई हैं।
