hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नितिन नबीन संभालेंगे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान, आज होगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > नितिन नबीन संभालेंगे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान, आज होगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

नितिन नबीन संभालेंगे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान, आज होगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान

Revoi Editor
Last updated: January 20, 2026 11:14 am
Revoi Editor
Published: January 20, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक और वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज आधिकारिक रूप से भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 45 वर्षीय नबीन न केवल इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेता हैं, बल्कि वे एक ऐसी राजनीतिक मशीनरी की कमान संभालने जा रहे हैं, जो आर्थिक और संगठनात्मक रूप से देश की किसी भी अन्य पार्टी से कोसों आगे है।

सबसे युवा अध्यक्ष : अमित शाह का रिकॉर्ड तोड़ा सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित संसदीय बोर्ड के सदस्यों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के हस्ताक्षर थे। 45 साल की उम्र में अध्यक्ष बनकर नबीन ने अमित शाह (49 वर्ष) का सबसे युवा अध्यक्ष होने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

‘जीरो सैलरी’ पर संभालेंगे 10 हजार करोड़ का साम्राज्य

नितिन नबीन को इस भारी-भरकम जिम्मेदारी के बदले कोई वेतन (सैलरी) नहीं मिलेगी, लेकिन वे जिस संगठन का नेतृत्व करेंगे, उसकी वित्तीय ताकत चौंकाने वाली है:

अकूत संपत्ति: कांग्रेस नेता अजय माकन के दावों के अनुसार, भाजपा के पास करीब 10,107 करोड़ रुपये का फंड है, जो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से 75 गुना ज्यादा है।

772 जिलों में ऑफिस : 2014 के बाद अमित शाह के कार्यकाल में शुरू हुआ ‘हर जिले में कार्यालय’ का सपना अब हकीकत है। आज देश के 772 जिलों में भाजपा के अपने मालिकाना हक वाले दफ्तर या जमीनें हैं।

आत्मनिर्भर मॉडल : पार्टी ने दैनिक खर्चों के लिए एक मजबूत एफडी (Fixed Deposit) सिस्टम तैयार किया है, ताकि संगठन के संचालन में कभी आर्थिक बाधा न आए।

विरासत और संघर्ष की कहानी

नितिन नबीन की इस उपलब्धि पर उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने भावुक होते हुए कहा, “हीरे की परख जौहरी को ही होती है। नितिन ने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की है और केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी उसी मेहनत को पहचाना है।” नितिन नबीन ऐसे समय में कमान संभाल रहे हैं जब भाजपा के पास 18 करोड़ से अधिक पंजीकृत सदस्य हैं। देश के 20 राज्यों में एनडीए की सरकारें हैं। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भारी दबाव है।

चुनावी प्रक्रिया की खास बातें

निर्विरोध चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ।

राज्यों की सहमति : चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए 50% राज्यों में संगठन चुनाव जरूरी थे, भाजपा ने 36 में से 30 राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली थी।

प्रस्तावक : गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा जैसे दिग्गजों ने खुद नबीन के नाम का प्रस्ताव रखा।

नितिन नबीन का उदय भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है। एक तरफ जहां उनके सामने संगठन की इस विशाल आर्थिक और ढांचागत विरासत को सहेजने की चुनौती होगी, वहीं दूसरी तरफ जमीनी कैडर को और मजबूत कर पार्टी को अगले बड़े चुनावों में जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी भी होगी।

You Might Also Like

झारखंड में चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, गोड्डा मंडलकारा में की गई छापेमारी मचा हड़कंप
पंजाब : मान सरकार का बड़ा फैसला, 184 वीआईपी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को बुलाया वापस
खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित
राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
गुजरात: आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह
TAGGED:BJPCommandNational President announcedNitin Navin
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर किया हमला तो भड़के राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू ने भी जताई कड़ी आपत्ति

Revoi Editor
Revoi Editor
April 17, 2026
BBC દિલ્હીના ભૂતપૂર્વ પ્રમુખે કોંગ્રેસની ‘ધર્મનિરપેક્ષતા’ પર ઉઠાવ્યા સવાલ, હિંદુઓની ઉપેક્ષા મામલે કાઢી ઝાટકણી
राहुल गांधी ने टारगेट किलिंग पर की खुलकर बात, कहा- कश्मीरी पंडितों की हालत बहुत ज्यादा खराब
टोक्यो ओलंपिक : कुश्ती में भारत की निराशाजनक शुरुआत, सोनम हारीं, भाला प्रक्षेपक अन्नु भी मायूस
पीएम मोदी नीदरलैंड्स पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, राजा विलियम व प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से करेंगे मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?