hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टी20 विश्व कप : डेरिल मिचेल व नीशम ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टी20 विश्व कप : डेरिल मिचेल व नीशम ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में
खेलहिन्दी

टी20 विश्व कप : डेरिल मिचेल व नीशम ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में

Vinayak Barot
Last updated: November 11, 2021 1:20 am
Vinayak Barot
Published: November 10, 2021
Share
SHARE

अबु धाबी, 10 नवंबर। ओपनर डेरिल मिचेल (नाबाद 72 रन, 47 गेंद, चार छक्के, चार चौके) व हरफनमौला जेम्स नीशम (27 रन, 11 गेंद, तीन छ्क्के, एक चौका) ने अंतिम क्षणों में ऐसा तूफान मचाया कि हरफनमौला मोईन अली (नाबाद 51 रन, 37 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) व डेविड मलान (41 रन, 30 गेंद, एक छक्का, चार चौके) के प्रयासों पर पानी फिर गया और न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में 2010 के चैंपियन इंग्लैंड को छह गेंदों के शेष रहते पांच विकेट से हराकर पहली बार फाइनल मे प्रवेश कर लिया।

2019 एक दिनी विश्व कप फाइनल की हार का हिसाब भी बराबर

जाएद क्रिकेट स्टेडियम में सिक्के की उछाल गंवाने वाली इंग्लिश टीम ने तीन विकेट पर 166 रनों का लड़ने लायक स्कोर बनाया था। लेकिन कठिन परिस्थितियों से जूझने के बाद कीवियों ने 19 ओवरों में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर अंग्रेजों को मायूस कर दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने दो वर्ष पूर्व इंग्लैंड की धरती पर एक दिनी विश्व कप के फाइनल में अंग्रेजों के हाथों हुई पराजय का हिसाब भी चुकता कर दिया। न्यूजीलैंड की अब 2009 के विजेता पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को दुबई में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से 14 नवंबर को दुबई में खिताबी टक्कर होगी।

नीशम और मिचेल ने 18 गेंदों पर ठोक दिए 57 रन

हालांकि अंग्रेज गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड एकबारगी काफी मुश्किल में पड़ चुका था, जब डेवोन कॉनवे (46 रन, 38 गेंद, एक छक्का, पांच चौके)  के प्रयासों के बावजूद 16 ओवरों में चार विकेट पर 110 रन ही बन सके थे। ये चारों विकेट क्रिस वोक्स (2-36) और लिएम लिविंगस्टोन (2-22) ने आपस में बांटे थे।  अंतिम 24 गेंदों पर 57 रनों की दरकार थी। फिलहाल यहीं नीशम और मिचेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और सिर्फ 18 गेंदों पर छह छक्कों और दो चौकों सहित 57 रन कूटकर इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली।

नीशम ने मौके की नजाकत समझते हुए पहले प्रहार शुरू किया और 17वें ओवर में उन्होंने क्रिस जॉर्डन के खिलाफ दो छक्के और एक चौका सहित 23 रन ले लिए। अगले ओवर में आदिल राशिद के खिलाफ नीशम और मिचेल ने दो छक्के जड़ते हुए 14 रन ले लिए। हालांकि अंतिम गेंद पर नीशम आउट भी हो गए। फिलहाल 19वें ओवर में ‘मैन ऑफ द मैच’ मिचेल ने मोर्चा संभाला और क्रिस वोक्स (2-36) के खिलाफ दो छक्के और विजयी चौका सहित 20 रन जड़ते हुए कीवियों को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल का स्कोर कार्ड

इसके पूर्व इंग्लिश टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और नौवें ओवर में 53 के योग पर दोनों ओपनर लौट गए थे। इनमें जॉनी बेयर्सटो (13) को एडम मिल्ने ने 37 के योग पर कप्तान केन विलियम्सन से कैच कराया तो जोस बटलर (29 रन, 24 गेंद, चार चौके) को ईश सोढ़ी ने पगबाधा कर दिया।

मलान और मोईन के बीच अर्धशतकीय भागीदारी

फिलहाल डेविड मलान का साथ देने आए मोईन अली ने बखूबी जिम्मेदारी निभाई। इन दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 43 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी से दल को 100 के पार पहुंचाया। मलान की वापसी के बाद मोईन ने लिएम लिविंगस्टोन (17 रन, 10 गेंद, एक छक्का, एक चौका) के साथ चौथे विकेट पर 40 रन जो़ड़कर टीम को डेढ़ सौ के पार पहुंचाया। फिलहाल अंग्रेज गेंदबाज इस स्कोर की रक्षा करने में नाकाम रहे और नीशम और मिचेल कीवी टीम के लिए नायक बनकर उभरे।

You Might Also Like

रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं स्मृति ईरानी, अमेठी में सोमवार को दाखिल करेंगी नामांकन
अमेरिका ने लिया काबुल ब्लास्ट का बदला, ISIS के ठिकानों पर ड्रोन से हमला
उत्तर प्रदेश : चित्रकूट जेल में दो गुटों के बीच फायरिंग, मुख्तार के करीबी सहित 2 की हत्या, गैंगस्टर भी ढेर
रोहिंग्या शरणार्थियों को EWS फ्लैट में शिफ्ट करने के सरकार फैसले पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित व नूपुर शर्मा ने जताई नाराजगी
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास लंदन के अस्पताल में भर्ती, कोविड-19 की चपेट में आए थे
TAGGED:CricketenglandNew ZealandT20 world cupT20 World Cup semi-final
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?