1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. ICC टी20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने एकतरफा जीत से सह मेजबान श्रीलंका को बाहर का रास्ता दिखाया
ICC टी20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने एकतरफा जीत से सह मेजबान श्रीलंका को बाहर का रास्ता दिखाया

ICC टी20 विश्व कप : न्यूजीलैंड ने एकतरफा जीत से सह मेजबान श्रीलंका को बाहर का रास्ता दिखाया

0
Social Share

कोलंबो, 25 फरवरी। नाजुक परिस्थितियों में कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन, 26 गेंद, चार छक्के, दो चौके) व कोल मैकोंकी (नाबाद 31 रन, 23 रन, दो छक्के, तीन चौके) की धुआंधार बल्लेबाजी और फिर रचिन रविंद्र (4-27) की अगुआई में गेंदबाजों की आक्रामकता का यह परिणाम हुआ कि न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर 8 ग्रुप दो मैच में न सिर्फ 61 रनों की एकतरफा जीत से स्वयं की सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें मजबूत कीं वरन सह मेजबान श्रीलंका को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया।

नाजुक परिस्थितियों में सैंटनर व मैकों की धुआंधार बल्लेबाजी

आर. प्रेमदासा स्टेडियम की दूधिया रोशनी में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य न्यूजीलैंड ने 6-84 की विकट परिस्थितियों से उबरते हुए सैंटनर व मैकोंकी के सहारे सात विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में रवींद्र व मैट हेनरी (2-3) सहित अन्य कीवी गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टीम आठ विकेट पर 107 रनों तक ही पहुंच सकी।

न्यूजीलैंड सुपर 8 ग्रुप दो में दूसरे स्थान पर

न्यूजीलैंड के अब दो मैचों से तीन अंक हो गए हैं और वह सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुके इंग्लैंड (दो मैचों से चार अंक) के बाद दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान (दो मैचों में एक अंक) के साथ उसका पहला मैच बारिश से धुल गया था। कीवियों का अंतिम मैच में इंग्लैंड से शुक्रवार को सामना होगा।

स्कोर कार्ड

वहीं पहले मैच में इंग्लैंड से मात खाने वाले श्रीलंका का दो मैचों में खाता भी नहीं खुल सका। अब पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को उसका मैच सिर्फ औपचारिकता होगा। हां, यदि उस मैच में श्रीलंका जीता तो पाकिस्तान का पत्ता अवश्य कट जाएगा। कुल मिलाकर देखें तो इस ग्रुप से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट के रूप में पाकिस्तान की राह मुश्किल हो उठी है और न्यूजीलैंड का दावा बीस प्रतीत हो रहा है क्योंकि उसका नेट रन रेट काफी ज्यादा है।

श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने 84 रनों पर छह कीवी बल्लेबाज लौट गए थे

मैच की बात करें तो श्रीलंकाई स्पिनर्स – महीश तीक्षणा (3-30) व दुष्मंथा चमीरा (3-38) के सामने न्यूजीलैंड 13वें ओवर में 84 रनों पर छह विकेट गंवाकर गहरे संकट में था। इनमें रचिन रवींद्र (32 रन, 22 गेंद, एक छक्का, तीन चौके), फिन एलेन (23 रन, 13 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) व ग्लेन फिलिप्स (18 रन, 18 गेंद, एक चौका) एकबारगी लगा कि कीवी शायद 100 तक भी नहीं पहुंच पाएंगे।

सैंटनर-मैकोंकी ने 47 गेंदों पर ठोके 84 रन, सातवें विकेट की साझेदारी का नया रिकॉर्ड

लेकिन तभी सैंटनर और मैकोंकी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की अप्रत्याशित धुलाई शुरू कर दी। उन्होंने अंतिम चार ओवरों में 70 रन ठोकते हुए सातवें विकेट के लिए सिर्फ 47 गेंदों पर 84 रनों की भागीदारी से टीम को लड़ने लायक स्कोर प्रदान कर दिया। इसी क्रम में दोनों बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप के इतिहास में सातवें विकेट की साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी बना दिया।

हेनरी ने श्रीलंका की शुरुआत बिगाड़ी, रवींद्र ने शेष काम पूरा किया

जवाबी काररवाई में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने फिर निराश किया। मैट हेनरी ने अपने पहले दो ओवरों में पथुम निसांका (0) व चरिथ असलांका (पांच रन) को चलता किया तो नौवें ओवर में गेंदबाजी करने उतरे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रचिन रवींद्र ने पहली दों गेंदों पर विकेट निकाल दिए (4-29) और फिर करिअर बेस्ट प्रदर्शन के बीच टीम को जीत दिलाकर मैदान से बाहर आए। श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस (31 रन, 23 गेंद, चार चौके) सर्वोच्च स्कोरर रहे जबकि दुनिथ वेलालगे (29 रन, 23 गेंद, एक छक्का, दो चौके) 20 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।

गुरुवार के मैच : दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (सुपर 8 ग्रुप एक, अहमदाबाद, अपराह्न तीन बजे)। भारत बनाम जिम्बाब्वे (सुपर 8 ग्रुप एक, चेन्नई, शाम सात बजे)।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code