1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होगा, मॉल या एयरपोर्ट से कम नहीं है नया लुक
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होगा, मॉल या एयरपोर्ट से कम नहीं है नया लुक

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होगा, मॉल या एयरपोर्ट से कम नहीं है नया लुक

0
Social Share

नई दिल्ली, 3 सितम्बर। भारत के सबसे पुराने, व्यस्ततम और लब्धप्रतिष्ठ रेलवे स्टेशनों में एक राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के प्रस्तावित डिजाइन को साझा किया है, जिसका लुक किसी अत्याधुनिक मॉल या एयरपोर्ट से कम नहीं है।

दरअसल, भारतीय रेलवे यात्रियों को एक बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ पूरे भारत में प्रमुख स्टेशनों का पुनर्विकास कर रही है। रेल मंत्रालय ने शनिवार को ट्विटर पर तस्वीरें साझा कीं हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर लिखा, ‘एक नए युग की शुरुआत करने जा रहे हैं।’

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय राजधानी का सबसे व्यस्त स्टेशन

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय राजधानी का सबसे व्यस्त स्टेशन है। 16 प्लेटफार्मों के साथ यहां प्रतिदिन दो लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही होती है। कई ट्रेनों का परिचालन होता है। अत्याधुनिक मॉडल की तस्वीरों को साझा किए जाने के कुछ घंटों के भीतर 33,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने टिप्पणी भी की। रेलवे स्टेशन का मॉडल किसी मॉल या विश्व स्तरीय एयरपोर्ट जैसा दिख रहा है। रेलवे द्वारा प्रस्तावित इस डिजाइन को काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

स्टेशन से आसान पहुंच के लिए कई फ्लाईओवर प्रस्तावित

भविष्य के डिजाइन के साथ दो गुंबद जैसी संरचनाएं दिखाई गईं। स्टेशन से आसान पहुंच के लिए कई फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं। एक तस्वीर में पैदल चलने वालों को प्लेटफॉर्म तक ले जाने के लिए एक फुट ओवरब्रिज देखा जा सकता है। परियोजना योजना में क्षेत्र में पर्याप्त हरियाली का भी प्रस्ताव है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code