hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नीदरलैंड्स को मिली एक दिनी क्रिकेट विश्व कप की अर्हता, स्कॉटलैंड का सपना टूटा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > नीदरलैंड्स को मिली एक दिनी क्रिकेट विश्व कप की अर्हता, स्कॉटलैंड का सपना टूटा
खेलहिन्दी

नीदरलैंड्स को मिली एक दिनी क्रिकेट विश्व कप की अर्हता, स्कॉटलैंड का सपना टूटा

Vinayak Barot
Last updated: July 6, 2023 10:10 pm
Vinayak Barot
Published: July 6, 2023
Share
SHARE

हरारे, 6 जुलाई। नीदरलैंड्स ने गुरुवार को यहां आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के अहम मुकाबले में स्कॉटलैंड का स्वप्न बिखेरते हुए 43 गेंदों के रहते चार विकेट से आसान जीत हासिल की और इसी वर्ष भारत में प्रस्तावित विश्व कप के मुख्य दौर का टिकट हासिल कर लिया।

🟠WOW!!!! WOW!!!!! WOW!!!!! WOW!!!! WOW!!!!
What an incredible achievement!#ICC #CWC23 #haveaniceday #cricketinnl #kncbcricket pic.twitter.com/zIKpomgXRy

— Cricket🏏Netherlands (@KNCBcricket) July 6, 2023

मुख्य दौर के लिए 10 टीमों की लाइनअप पूरी

दरअसल, 10 टीमों के बीच जारी क्वालीफायर से मुख्य दौर के लिए दो टीमों का टिकट सुनिश्चित होना था और इनमें श्रीलंकाई टीम अपने अब तक के सभी मुकाबले जीतकर पहले ही विश्व कप की अर्हता हासिल कर चुकी है। इसके साथ ही अक्टूबर-नवम्बर में प्रस्तावित क्रिकेट महाकुम्भ के लिए सभी 10 टीमों की लाइनअप पूरी हो गई।

When you know you are going to #CWC23 ✨ pic.twitter.com/3feqVwXCFC

— ICC (@ICC) July 6, 2023

फाइनल से तय होगा क्वालीफायर नंबर एक का फैसला

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान व मेजबान भारत के रूप में आठ टीमों को मुख्य दौर में सीधी एंट्री दी गई थी और बचे दो स्थान क्वालीफाइंग राउंड के जरिए श्रीलंका और नीदरलैंड्स ने भरे। अब श्रीलंका और नीदरलैंड्स के बीच नौ जुलाई को खेले जाने वाले फाइनल से तय होगा कि क्वालीफाइंग राउंड में पहले या दूसरे स्थान पर कौन टीम रहती है।

स्कोर कार्ड

हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले गए सुपर सिक्स के अहम मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी पर बाध्य स्कॉटलैंड ने 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 277 रन बनाए। इसके जवाब में विश्व कप की अर्हता हासिल करने के लिए नेट रन रेट बेहतर करने के इरादे से उतरे नीदरलैंड्स ने पूरा जोर लगाते हुए 42.5 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

WHAT. A. GAME 🤯

Bas de Leede produces an all-round performance for the ages to take Netherlands to #CWC23 🌟#SCOvNED: https://t.co/d9Ke8xmAoU pic.twitter.com/SqLzIofgMe

— ICC (@ICC) July 6, 2023

नीदरलैंड्स की जीत में बास डी लीडे का हरनफनमौला प्रदर्शन

वैसे नीदरलैंड्स की इस शानदार जीत के हीरो आलराउंडर बास डी लीडे रहे, जिन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। लीडे ने पहले स्कॉटिश पारी में 52 रन देकर पांच विकेट लिए और फिर लक्ष्य का पीछा करते वक्त सिर्फ 92 गेंदों पर पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 123 रनों की पारी खेली।

Five-wicket haul ✅
Match-winning hundred ✅
Place in #CWC23 booked ✅

Bas de Leede's @aramco #POTM performance in #SCOvNED will be remembered for years 💥 pic.twitter.com/Ohuz6dAXaY

— ICC (@ICC) July 6, 2023

स्कॉटलैंड के लिए शतकवीर मैकमुलेन व बैरिंगटन के बीच शतकीय भागीदारी

हालांकि स्कॉटलैंड की पारी में में भी ब्रैंडन मैकमुलेन के बल्ले से शतकीय प्रहार (106 रन, 110 गेंद, तीन छक्के, 11 चौके) देखने को मिला। उन्होंने 15वें ओवर में 64 पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान रिची बैरिंगटन (64 रन, 84 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) के साथ मिलकर 137 रनों की बहुमूल्य साझेदारी से दल को 200 के पार पहुंचाया। लेकिन इसके बाद लीडे के सामने सिर्फ टॉमस मैकिंटोस (नाबाद 38 रन, 28 गेंद, पांच चौके) ही जोर दिखा सके। बाद में लीडे की अगुआई में अन्य बल्लेबाजों ने नीदरलैंड्स को यादगार जीत दिला दी।

You Might Also Like

उत्तराखंड के सीएम धामी बोले – ‘सत्ता के लालच’ में कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ किया गठबंधन 
जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर मोदी ने दी बधाई, बोलीं सीतारमण- इस योजना ने गरीबों को आर्थिक मुख्‍यधारा में किया शामिल
संभल में संपत्ति की तोड़फोड़ : सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से हाई कोर्ट जाने को कहा
भारत में कोरोना फिर पसार रहा पैर! 24 घंटे के दौरान 113 दिनों बाद सबसे ज्यादा 524 नए मामले
महेंद्र सिंह धोनी तमिल फिल्म के बने प्रोड्यूसर, लीड रोल में नजर आएंगी नयनतारा
TAGGED:CricketHarareNetherlands qualifyODI Cricket World CupScotland's dream shattered
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?