1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. नेपाल में ‘Gen Z’ सरकार : बालेंद्र शाह की RSP स्‍पष्‍ट बहुमत की ओर, भारत विरोधी केपी शर्मा ओली की करारी हार
नेपाल में ‘Gen Z’ सरकार : बालेंद्र शाह की RSP स्‍पष्‍ट बहुमत की ओर, भारत विरोधी केपी शर्मा ओली की करारी हार

नेपाल में ‘Gen Z’ सरकार : बालेंद्र शाह की RSP स्‍पष्‍ट बहुमत की ओर, भारत विरोधी केपी शर्मा ओली की करारी हार

0
Social Share

काठमांडू, 6 मार्च। भारत के पड़ोसी नेपाल के चुनाव में बालेंद्र शाह (बालेन) की पार्टी राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता पार्टी (RSP) स्‍पष्‍ट बहुमत हासिल करने की ओर अग्रसर है। ‘Gen Z’ का समर्थन हासिल करने वाली आरएसपी अंतिम समाचार मिलने तक 101 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं भारत विरोधी पूर्व प्रधानमंत्री खड्ग प्रसाद (केपी) शर्मा ओली को गहरा झटका लगा है। उनकी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) 10 सीटों से भी कम पर सिमटती प्रतीत हो रही है और वह खुद बालेन शाह के मुकाबले पांच हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़े हुए हैं।

नेपाली व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि आरएसपी ने जेन जी वोटरों की मदद से नेपाल की दशकों पुराने दलों के आधिपत्‍य को खत्‍म कर दिया है। नेपाली कांग्रेस 12 सीटों और चीन समर्थक केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML मात्र नौ सीटों पर बढ़त बना पाई है। वहीं एक अन्य पूर्व पीएम पुष्प दहल प्रचंड चार हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

पिछले वर्ष Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के बीच गिर गई थी ओली सरकार

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव में 60 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। पिछले वर्ष हुए हिंसक Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के बाद यह देश में पहला आम चुनाव है। हिसंक प्रदर्शनों के चलते केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार गिर गई थी।

चुनाव में केपी शर्मी ओली की CPN-UML, शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और पुष्प दहल प्रचंड की CPN (माओइस्ट सेंटर) मैदान में हैं। 49 वर्षीय गगन थापा भी प्रधानमंत्री बनने की रेस में हैं। वह नेपाली कांग्रेस में टूट के बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी के नए प्रमुख हैं। लेकिन युवाओं में बेहद लोकप्रिय काठमांडू के मेयर रह चुके पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी उन सभी पुराने दिग्गजों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code