hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: नेपाल एयरलाइंस की उड़ानें बहाल, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा फिर से खुला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > नेपाल एयरलाइंस की उड़ानें बहाल, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा फिर से खुला
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

नेपाल एयरलाइंस की उड़ानें बहाल, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा फिर से खुला

Revoi Editor
Last updated: September 10, 2025 7:19 pm
Revoi Editor
Published: September 10, 2025
Share
SHARE

काठमांडू, 10 सितम्बर। पड़ोसी देश नेपाल में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) की ओर से जारी नोटम (नोटिस टू एयरमेन) को रद किए जाने और त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (ITA) के फिर से खोलने के साथ ही नेपाल एयरलाइंस ने बुधवार, 10 सितम्बर के लिए कुछ महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के पुनः संचालन की घोषणा की है।

सीएएएन की ओर से फिर से शुरू की गई उड़ानों में काठमांडू से नारिता, काठमांडू से कुआलालंपुर, काठमांडू से दोहा और काठमांडू से दम्माम शामिल हैं। हालांकि नेपाल एयरलाइंस ने यात्रियों को आगाह किया है कि उड़ानों में देरी हो सकती है, जिसके पीछे क्रू और यात्रियों की रिपोर्टिंग टाइम, एयरपोर्ट काउंटर पर भीड़ और अन्य तकनीकी कारण हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए, +977 1 4113011 पर संपर्क करें

नेपाल एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन), टीआईए द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, हवाई यात्रा की समय-सारणी घोषित कर दी जाएगी और सभी यात्रियों को इसकी सूचना दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, +977 1 4113011 पर संपर्क करें।’

मंगलवार को पूरी तरह बंद कर दिया गया था त्रिभुवन हवाई अड्डा

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए कहा था कि उपत्यका में जारी कर्फ्यू, निषेधाज्ञा और विमान मार्गों में देखे गए धुएं जैसी विषम परिस्थितियों के चलते, त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। इसी वजह से मंगलवार को अगली सूचना तक हवाई अड्डा बंद कर दिया गया था। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि हवाई अड्डा बंद होने पर हवाई अड्डे पर न आएं और हवाई अड्डे के खुले होने की सूचना मिलने के बाद ही संबंधित एयरलाइन कंपनी से संपर्क करें।

फिलहाल अब हालात सामान्य होने के बाद हवाई अड्डा फिर से संचालन में आ गया है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा मांगी है। यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए एक वैध टिकट और सभी आवश्यक ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे।

You Might Also Like

यूपी चुनाव का पहला चरण : अपराह्न 3 बजे तक 48.24 फीसदी मतदान
राजस्थान में बड़ा हादसा : बूंदी में कार पर पलटा बजरी से भरा डंपर, 3 सगे भाइयों समेत 4 लोगों की मौत, एक गंभीर
कोरोना संकट : डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वैरिएंट के नामकरण का सिस्टम बदला, भारत ने जताई थी आपत्ति
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 17 धार्मिक क्षेत्रों में की शराबबंदी
मनमोहन सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान की थी पीएम मोदी की कड़ी आलोचना
TAGGED:Nepal Airlines flights resumedTIA reopensTribhuvan International Airport
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?