hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ : बीजापुर में नक्सलियों ने एक और भाजपा नेता की ली जान, JCB में लगाई आग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़ : बीजापुर में नक्सलियों ने एक और भाजपा नेता की ली जान, JCB में लगाई आग
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ : बीजापुर में नक्सलियों ने एक और भाजपा नेता की ली जान, JCB में लगाई आग

Revoi Editor
Last updated: March 7, 2024 1:49 am
Revoi Editor
Published: March 7, 2024
Share
SHARE

बीजापुर, 6 मार्च। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिछले एक वर्ष में राज्य के माओवाद प्रभावित इलाकों में संदिग्ध नक्सलियों द्वारा किसी भाजपा नेता या सदस्य की यह आठवीं हत्या है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत भुर्रीपानी गांव के निकट संदिग्ध नक्सलियों ने 40 वर्षीय कैलाश नाग की हत्या कर दी है। आज शाम लगभग पांच बजे जब भुर्रीपानी गांव में वन विभाग द्वारा तालाब का निर्माण कराया जा रहा था, तब वहां कुछ लोग पहुंचे और निर्माण कार्य में लगी ‘जेसीबी’ मशीन में आग लगा दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर बाद हमलावरों ने घटनास्थल के निकट नाग की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाग भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष थे। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इस जिले में बीते शुक्रवार को संदिग्ध नक्सलियों ने भाजपा के जिला स्तर के नेता और जनपद पंचायत के सदस्य तिरुपति कटला की हत्या कर दी थी। पिछले वर्ष नवम्बर में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष रतन दुबे की उस समय हत्या कर दी थी, जब वह प्रचार कर रहे थे।

इससे पहले 20 अक्टूबर को जिले के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सरखेड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ता बिरजू ताराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जून, 2023 में बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक स्थानीय भाजपा नेता की हत्या कर दी थी तथा पिछले वर्ष फरवरी में बस्तर संभाग में अलग-अलग घटनाओं में तीन भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई थी।

You Might Also Like

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने पेरिस ओलम्पिक का टिकट सुनिश्चित किया
ट्रेनों में अब बेबी बर्थ की सुविधा : लखनऊ मेल ने प्रायोगिक आधार पर की शुरुआत
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला बोले – सपा बड़ी भूमिका निभाने में सक्षम
ममता बनर्जी का दावा – दिसम्बर में ही कराए जा सकते हैं लोकसभा चुनाव, भाजपा ने बुक कर लिए हैं सारे हेलीकॉप्टर
पीएम  मोदी सेशेल्स पहुंचे, विक्टोरिया एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति हर्मिनी ने गर्मजोशी से किया स्वागत
TAGGED:BijapurChhattisgarhJCB on fireNaxalites killed another BJP leader
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

August 10, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?