hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दार्जिलिंग में कुदरत का कहर : बारिश और भूस्खलन से अब 23 लोगों की मौत, सीएम ममता आज करेंगी प्रभावित क्षेत्र का दौरा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दार्जिलिंग में कुदरत का कहर : बारिश और भूस्खलन से अब 23 लोगों की मौत, सीएम ममता आज करेंगी प्रभावित क्षेत्र का दौरा
राष्ट्रीयहिन्दी

दार्जिलिंग में कुदरत का कहर : बारिश और भूस्खलन से अब 23 लोगों की मौत, सीएम ममता आज करेंगी प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Revoi Editor
Last updated: October 6, 2025 1:05 pm
Revoi Editor
Published: October 6, 2025
Share
SHARE

दार्जिलिंग, 6 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के मिरिक और दार्जिलिंग पहाड़ियों में रविवार को लगातार बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। वहीं इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गए, कई सड़कें टूट गई हैं जिससे आवागमन बाधित हो गया है। दूरदराज के कई गांवों का संपर्क टूट गया तथा सैकड़ों पर्यटक फंस गए। उधर, सीएम ममता बनर्जी प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लेंगी।

NDRF और बंगाल सरकार के दार्जिलिंग व जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कई स्थानों – सरसली, जसबीरगांव, मिरिक बस्ती, धार गांव (मेची), नागराकाटा और मिरिक झील क्षेत्र से लोगों के मारे जाने की खबर है। पास के जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में एक अलग बचाव अभियान में भूस्खलन के मलबे से पांच शव बरामद किए गए। एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया, “अब तक मिरिक, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी में कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है।”

  • बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने जान-माल के नुकसान को दुखद बताते हुए हालात को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दार्जिलिंग क्षेत्र को नियंत्रित करने वाले गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन (जीटीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनित थापा ने कहा कि “पहाड़ों की रानी” के रूप में प्रसिद्ध इस सुरम्य क्षेत्र में 35 जगहों पर भूस्खलन की सूचना मिली है। एनडीआरएफ के बयान के अनुसार, भूस्खलन से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मिरिक में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और सात घायलों को क्षेत्र से बचा लिया गया है। दार्जिलिंग में सात लोगों की मौत हो गई और पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रतिक्रिया टीमों की मदद से बचाव अभियान जारी है।

जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में एक अलग बचाव अभियान में भूस्खलन के मलबे से पांच शव बरामद किए गए हैं। दुर्गा पूजा और पूजा के बाद के उत्सवों का आनंद लेने के लिए दार्जिलिंग की पहाड़ियों में आए सैकड़ों पर्यटक भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन के कारण फंस गए हैं। उनमें से कई, जिनमें कोलकाता और बंगाल के अन्य हिस्सों से आए परिवार और समूह शामिल थे, मिरिक, घूम और लेपचाजगत जैसे लोकप्रिय स्थानों पर जा रहे थे। पहाड़ियों पर शनिवार से ही बारिश हो रही थी।

  • ममता आज प्रभावित इलाकों का करेंगी दौरा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की, लेकिन राशि का उल्लेख नहीं किया और कहा कि वह आज उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी और क्षेत्र की स्थिति का आकलन करेंगी, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मरने वालों का कोई आंकड़ा नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौतों पर शोक जताया और कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नागराकाटा के धार गांव में मलबे से कम से कम 40 लोगों को बचाया गया जहां भारी भूस्खलन के कारण कई घर ध्वस्त हो गए।

You Might Also Like

सूरत में रॉ के पूर्व चीफ डॉ. विक्रम सूद के पुस्तक का विमोचन एवं संवाद का आयोजन
आईपीएल-19 : गेंदबाजों ने बिखेरी चमक, गुजरात टाइटंस ने गत चैम्पियन RCB से चुकाया हिसाब
कांग्रेस का आरोप – प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को संविधान में यकीन नहीं, भाजपा – आरएसएस की सोच दलित विरोधी
मार्शल बहाली पर हाई वोल्टेज ‘ड्रामा’ : सौरभ भारद्वाज ने पकड़े भाजपा विधायक के पैर, विजेंद्र गुप्ता की कार में बैठीं सीएम आतिशी
पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू की ‘जादू की जफ्फी’ से फिर बवाल, कांग्रेस में गर्माया माहौल
TAGGED:CM MamatadarjeelingLandslidenatural disasterRain
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

विपक्षी दलों के गठंबधन को मिला नया नाम INDIA, 2024 में होगा NDA से मुकाबला

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 18, 2023
बॉलीवुड : हुमा ने पूरी की ‘महारानी’ सीजन 2 की शूटिंग, ‘मुख्यमंत्री’ बन फिर से ऑर्डर चलाएंगी कुरैशी
इराक में क्रैश हुआ अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान, चालक दल के 4 सदस्यों की मौत
बदलापुर यौन उत्पीड़न मामला : बॉम्बे हाई कोर्ट की पुलिस को फटकार – काररवाई के लिए जन आंदोलन का इंतजार क्यों किया
देश की सुधरती अर्थव्यस्था का परिचायक है भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्‍यापार मेला : पीयूष गोयल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?