hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आज देर शाम तक पालम हवाई अड्डे लाया जाएगा जनरल रावत का पार्थिव शरीर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > आज देर शाम तक पालम हवाई अड्डे लाया जाएगा जनरल रावत का पार्थिव शरीर
देश-विदेशहिन्दी

आज देर शाम तक पालम हवाई अड्डे लाया जाएगा जनरल रावत का पार्थिव शरीर

sanket
Last updated: December 9, 2021 11:59 pm
sanket
Published: December 9, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर। कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत सहित सभी 13 मृतकों के पार्थिव शरीर वायुसेना के विमान से यहां लाए जा रहे हैं और इनके आज देर शाम तक पालम हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है जिसके बाद उनकी सही पहचान के बाद पार्थिव शरीरों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि हादसे में मृत सभी लोगों के परिजनों को दिल्ली बुलाया गया है और इसके लिए उन्हें सभी संभव मदद दी गई है।

जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैनिकों की बुधवार को कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि इन के पार्थिव शरीर खराब मौसम के कारण वेलिंगटन से सुलुर तक सड़क मार्ग से लाए गए जहां से वायु सेना का एक विमान इन्हें लेकर यहां आ रहा है। इस विमान के देर शाम तक पालम हवाई अड्डे पहुंचने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन सभी को यहां श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। रक्षा सूत्रों ने कहा है कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त और भयावह थी कि मृतकों के पार्थिव शरीर की पहचान करने में दिक्कत आ रही है। सही पहचान के लिए सभी संभव उपाय किए जा रहे हैं। पार्थिव शरीर की सही पहचान के लिए परिजनों की मदद के साथ साथ वैज्ञानिक तरीकों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

पार्थिव शरीरों की सही पहचान के बाद परिजनों की सलाह से सभी सैनिकों का उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जनरल रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शनार्थ उनके आवास पर रखा जाएगा। इस बीच दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें भी एंबुलेंस के जरिए वेलिंगटन से सुरूर सुलुर लाया गया है जहां से उन्हें बेंगलुरु के कमांड हॉस्पिटल ले जाया जाएगा।

You Might Also Like

‘टन टना टन’ के बाद गोविंदा का ‘प्रेम करूं छू’ गाना रिलीज, जूही खान को गुजराती अंदाज में किया प्रपोज
पीएम मोदी घाना की यात्रा पूरी कर त्रिनिदाद और टोबैगो रवाना
एशिया कप क्रिकेट : लगातार दूसरी हार से टीम इंडिया की उम्मीदें लगभग खत्म, श्रीलंका छह विकेट से विजयी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट
केरल हाई कोर्ट का फैसला – कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र से नहीं हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर
TAGGED:CDS Bipin Rawat
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

तेलंगाना : SLBC सुरंग में फंसे 8 लोगों को बचाने की जद्दोजहद जारी, 13 किमी अंदर तक पहुंचे बचावकर्मी

Revoi Editor
Revoi Editor
February 23, 2025
मिशन 2022 : प्रियंका गांधी का एलान, कांग्रेस अकेले लड़ेगी यूपी चुनाव
Armed Forces Day: junta kills over 90 protesters in Myanmar, sparks outrage
वीरेंद्र सहवाग ने पाक टीम का उड़ाया मजाक, X पर लिखा – ‘पाकिस्तान जिंदाभाग!’ बिरयानी की भी याद दिलाई
गुजरात : दिवाली पर वडोदरा में पथराव और आगजनी, स्ट्रीट लाइट बंद करके फेंके पेट्रोल बम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?