1. Home
  2. देश-विदेश
  3. पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में हो रही गरीबों की उन्नति: स्वतंत्र देव सिंह
पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में हो रही गरीबों की उन्नति: स्वतंत्र देव सिंह

पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में हो रही गरीबों की उन्नति: स्वतंत्र देव सिंह

0
Social Share

लखनऊ, 21 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘बूथ सदस्यता अभियान‘ का गाजियाबाद से शुभारम्भ किया। पार्टी का बूथ सदस्यता अभियान प्रारम्भ हुआ जो प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचकर नए सदस्यों को जोड़ते हुए भाजपा परिवार का विस्तार कर रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी में सदस्य से कार्यकर्ता और कार्यकर्ता से नेतृत्व निर्माण की परम्परा है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी बाजपेई ने ऐसे कार्यकर्ताओं को खड़ा किया जो रात-दिन परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में लगे रहते हैं। पार्टी आप जैसे कार्यकर्ताओं को पाकर धन्य है। भाजपा में बूथ का कार्यकर्ता तपस्या करके बूथ अध्यक्ष होते हुए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। कार्यकर्ता को इस पार्टी में मजबूत बनाया जाता है जो तपस्या करके आगे बढ़े और पार्टी का नेतृत्व करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं व निर्णयों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज वास्तविक अर्थों में गरीबों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति व न्याय के लिए काम हो रहा है।

स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा मुरादनगर क्षेत्र के असालतपुर गांव के पंचायत घर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सम्बोधित किया तथा बूथ संख्या 471 पर लोगों से घर-घर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क व संवाद किया। स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को साझा करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में जुटने का आवाह्न किया। सदस्यता अभियान के तहत पार्टी का बूथ सदस्यता अभियान रविवार से प्रारम्भ हुआ। 21 नवम्बर के साथ ही 27 व 28 नवम्बर को भी विशेष बूथ सदस्यता अभियान से पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता एक साथ सभी बूथों पर पहुंचकर अभियान को गति देने का काम करेंगे।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code