hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चुनाव, सिर्फ जीत ही नहीं, संगठन विस्तार का भी अवसर : प्रधानमंत्री मोदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > चुनाव, सिर्फ जीत ही नहीं, संगठन विस्तार का भी अवसर : प्रधानमंत्री मोदी
राष्ट्रीयहिन्दी

चुनाव, सिर्फ जीत ही नहीं, संगठन विस्तार का भी अवसर : प्रधानमंत्री मोदी

sanket
Last updated: January 18, 2022 8:49 pm
sanket
Published: January 18, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 18 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मंगलवार को वाराणसी के पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि किसी राजनीतिक दल के लिये चुनाव जीतना ही एक मात्र लक्ष्य नहीं होता है बल्कि यह संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के विकास का अवसर भी होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नमोएप’ के जरिये कार्यकताओं से संवाद किया। इनमें से अधिकतर मतदान केन्द्रों के बूथ प्रभारी शामिल थे। मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में विकास परियोजनाओं और किसानों सहित ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा महिलाओं की समस्याओं के बारे में कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर की हकीकत के बारे में जानकारी हासिल की।

उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यकर्ताओं के लिये ‘ट्रेनिंग कैंप’ की तरह होते हैं, जिनमें लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने और कार्यकर्ताओं को तैयार करने का मौका मिलता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी कोष में पांच दस रुपये के ‘सूख्म दान’ (माइक्रो डोनेशन) के जरिये अधिक से अधिक धनराशि जमा करने का लक्ष्य रखा।

उन्होंने कहा कि विभिन्न बूथों के बीच यह प्रतियोगिता होनी चाहिये कि सूक्ष्म दान से संगठन के लिये राशि जुटाने में कौन आगे रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि पांच-पांच, दस-दस रुपये ही एकत्र करने के अभियान का लक्ष्य, बड़ी धनराशि एकत्र करने के बजाय अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र के एक बूथ प्रभारी से किसानों और खेती के हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार ने बीज से लेकर बाजार तक किसानों की भलाई के लिये अनेक उपाय किये हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को टीकाकरण के प्रति जागरुकता पैदा करने के साथ ही उन्हें रासायनिक उर्वरकों की बजाय जैविक खेती के लिये प्रोत्साहित करने का प्रयास भी होना चाहिये।

You Might Also Like

तालिबानी विदेश मंत्री की PC में महिला पत्रकारों की नो एंट्री पर स्थिति साफ करें PM मोदी, प्रियंका गांधी की मांग
दिग्विजय सिंह ने EVM में धांधली का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से बोले – ‘मतदाताओं को मिले वीवीपैट पर्ची’
Weather Update : दिल्ली समेत इन राज्यों में कोहरे से मिली राहत, यूपी और बिहार में जारी है शीतलहर
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा – बांग्लादेश के साथ मित्रता को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देता है भारत
लोकसभा में हंगामा कर रहे सांसदों पर भड़के बिरला, कहा- अगर सरकारी संपत्ति तोड़ी तो…
TAGGED:Assembly Elections 2022ElectionsNationalpm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?