hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मॉनसून सत्र : राज्यसभा से भी ओबीसी आरक्षण बिल पारित, सम्पूर्ण विपक्ष ने किया समर्थन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मॉनसून सत्र : राज्यसभा से भी ओबीसी आरक्षण बिल पारित, सम्पूर्ण विपक्ष ने किया समर्थन
राष्ट्रीयहिन्दी

मॉनसून सत्र : राज्यसभा से भी ओबीसी आरक्षण बिल पारित, सम्पूर्ण विपक्ष ने किया समर्थन

sanket
Last updated: August 21, 2022 3:54 pm
sanket
Published: August 11, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 अगस्त। संसद के मॉनसून सत्र में लगातार दूसरे दिन बुधवार को बहिष्कार शब्द नहीं सुनाई पड़ा और राज्यों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण की सूची तैयार करने का अधिकार देने वाला संविधान (127वां) संशोधन विधेयक लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी आसानी के साथ पारित कर दिया गया। लोकसभा ने मंगलवार को दो-तिहाई बहुमत से इस विधेयक को पास किया था।

मत विभाजन के दौरान पक्ष में 187 वोट पड़े

उच्च सदन में बिल पर दिनभर चर्चा हुई और कांग्रेस, आरजेडी, एनसीपी समेत अन्य सभी विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर अपने-अपने अंदाज में कटाक्ष करते हुए इसका समर्थन भी किया। अंततः शाम छह बजे मत विभाजन कराया गया। इस बिल को पूरे विपक्ष का साथ मिला और इसके पक्ष में 187 वोट पड़े।

सभी दल ओबीसी आरक्षण की 50% सीमा हटाए जाने के पक्षधर

हालांकि, ज्यादातर विपक्षी दलों ने चर्चा के दौरान कहा कि जब तक 50 फीसदी आरक्षण की सीमा का समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक इस बिल का कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा कई दलों ने जातीय जनगणना कराए जाने की मांग भी सदन में रखी।

50% आरक्षण की सीमा पर विचार होना चाहिए – केंद्रीय मंत्री

विपक्ष के सांसदों के विचार आने के बाद केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपना जवाब सदन के सामने रखा। उन्होंने कहा 50 फीसदी कैप, जातिगत जनगणना और क्रीमीलेयर के बिंदु उठाए गए। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार 50 फीसदी आरक्षण की सीमा पर विचार होना चाहिए। यह सीमा 30 साल पहले लगाई गई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि 2011 में जनगणना हुई थी, जो आंकड़े आए वो बहुत जटिलता से भरे हुए थे।

You Might Also Like

राहुल गांधी को राहत : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की लोकसभा सदस्यता बहाली को चुनौती देने वाली जनहित याचिका  
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 विधेयक विधानसभा से पास, विधान परिषद में आज बिल पर चर्चा
राष्ट्रपति ट्रंप से तनातनी के बीच एलन मस्क ने बनाई नई पार्टी, ‘अमेरिका पार्टी’ होगा नए दल का नाम
भारत में कोरोना संकट : लगातार चौथे दिन 1 लाख से कम नए संक्रमित, सक्रियता दर 4% से नीचे
रमेश बिधूड़ी के विवादित बोल – ‘प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना देंगे सड़कें’, कांग्रेस व AAP ने जताई कड़ी नाराजगी
TAGGED:Constitutional amendment bill on OBCOBC Bill 2021PARLIAMENT
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?