hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत मानवाधिकारों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहा : प्रधानमंत्री मोदी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > भारत मानवाधिकारों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहा : प्रधानमंत्री मोदी
देश-विदेशहिन्दी

भारत मानवाधिकारों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहा : प्रधानमंत्री मोदी

sanket
Last updated: October 12, 2021 5:01 pm
sanket
Published: October 12, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया के समक्ष कई ऐसे अवसर आये, जिसमें वह भ्रमित हो गयी लेकिन भारत मानवाधिकारों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध और संवेदनशील रहा है। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के 28वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन आज ऐसे समय हो रहा है, जब हमारा देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमने सदियों तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया। एक राष्ट्र के रूप में, एक समाज के रूप में अन्याय-अत्याचार का प्रतिरोध किया। एक ऐसे समय में जब पूरी दुनिया विश्व युद्ध की हिंसा में झुलस रही थी, भारत ने पूरे विश्व को ‘अधिकार और अहिंसा’ का मार्ग सुझाया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, ये हम सभी का सौभाग्य है कि आज अमृत महोत्सव के जरिए हम महात्मा गांधी के उन मूल्यों और आदर्शों को जीने का संकल्प ले रहे हैं। हमारे बापू को देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व मानवाधिकारों और मानवीय मूल्यों के प्रतीक के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि आज देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर चल रहा है। ये एक तरह से मानव अधिकार को सुनिश्चित करने की ही मूल भावना है।

बीते वर्षों में देश ने अलग-अलग वर्गों में, अलग-अलग स्तर पर हो रहे अन्याय को भी दूर करने का प्रयास किया है। दशकों से मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के खिलाफ कानून की मांग कर रही थीं। केंद्र सरकार ने ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनाकर, मुस्लिम महिलाओं को नया अधिकार दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज महिलाओं के लिए काम के अनेक क्षेत्रों को खोला गया है। वह 24 घंटे सुरक्षा के साथ काम कर सकें, इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े देश ऐसा नहीं कर पा रहे लेकिन भारत आज करियर वुमन को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश दे रहा है।

You Might Also Like

बॉलीवुड : अगले वर्ष 14 अप्रैल को रिलीज होगी आमिर-करीना की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’
देश की सुधरती अर्थव्यस्था का परिचायक है भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्‍यापार मेला : पीयूष गोयल
पीएम मोदी की जनसभा में उमड़ी भीड़ ने बदल दिया पूर्वांचल का इतिहास : भाजपा सांसद
मिर्जापुर धर्मांतरण केस : मास्टरमाइंड इमरान दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, दुबई-मलेशिया तक फैला रखा है नेटवर्क
आयकर विभाग का दावा- 26 जून तक दाखिल किए गए एक करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न
TAGGED:NHRCpm modi
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन ने की आत्महत्या, बेंगलुरु में निजी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगा दी छलांग

Revoi Editor
Revoi Editor
June 20, 2024
काम पर लौटे तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी, 15 घंटे की चर्चा के बाद मध्य रात्रि में हुआ समझौता
Stock Market: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी ने भी लगाई छलांग
UP Politics: सपा के ब्राह्मण सम्मेलन पर गरमाई सियासत, ओपी राजभर, बोले- पहले पुराने कारनामों का हिसाब दें
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ प्रदर्शन, कई शहरों में भड़की हिंसा, जानें वजह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?