सीएम शिवराज व कलराज ने बिरजू महाराज के निधन पर जताया शोक

भोपाल, 17 जनवरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रसिद्ध कथक नर्तक, शास्त्रीय गायक, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिरजू महाराज ने भारतीय नृत्य की कथक शैली को विश्व पटल पर स्थापित करने एवं युवाओं को नृत्य व शास्त्रीय संगीत से जोड़े रखने में अप्रतिम योगदान दिया है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कथक सम्राट एवं पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन पर दुख जताया है।

कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि कला, संस्कृति व परम्परा की त्रिवेणी, कथक सम्राट पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज के निधन के दुःखद समाचार से उन्हें दुःख पहुंचा और उनके निधन से नृत्य कला क्षेत्र उत्पन्न हुई रिक्तता की पूर्ति संभव नहीं। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि मेरी सम्वेदना उनके परिजनों एवं प्रशंसकों के साथ हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular