यूपी के बरेली में कांग्रेस की मैराथन दौड़ में भगदड़, कई लड़कियां चोटिल

बरेली, 4 जनवरी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को लुभाने के लिये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर प्रदेश में शुरु हुयी ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन दौड़ में मंगलवार को बरेली में भगदड़ मच गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह नौ बजे दौड़ शुरु होने के पहले ही लड़कियां जिस स्थान पर एकत्र हुयीं वहां, धक्का मुक्की शुरु होने पर भगदड़ मच गयी। इसमें कुछ लड़कियों के चोटिल होने की जानकारी मिली है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिये हजारों की संख्या में लड़कियां एकत्र हो गयी थीं। दौड़ शुरु होती इसके पहले ही भगदड़ मच गयी। इसमें दर्जन भर से अधिक प्रतिभागियों को चोट आयी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस की प्रभारी और आयोजन की संयोजक संगीता वैद्य दौड़ ने कहा कि दौड़ शुरु होने से पहले रेस शुरु होने वाले स्थान पर आगे खड़े होने की होड़ में लड़कियों के बीच धक्कामुक्की होने लगी। उन्होंने कहा कि दौड़ में आगे रहने की होड़ के कारण कुछ प्रतिभागियों के गिरने से पीछे दौड़ रही लड़कियां भी गिर गयीं।

बरेली के जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रशासन की अनुमति से शहर के सिविल लाइन स्थित बिशप इंटर कॉलेज से दौड़ शुरु होने थी। उन्होंने बताया कि दौड़ शुरु होने के पहले ही भगदड़ होने की सूचना मिली है। घटना की जांच के बाद ही इसकी वजह और चोटिल होने वालों की संख्या के बारे में बताया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular