hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है ईडी : केजरीवाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है ईडी : केजरीवाल
राष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है ईडी : केजरीवाल

sanket
Last updated: January 23, 2022 4:24 pm
sanket
Published: January 23, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 23 जनवरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) गिरफ्तार करने वाली है। केजरीवाल ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार द्वारा पंजाब चुनाव से पहले ईडी का गलत इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई।

उन्होंने कहा, “ चुनाव आ रहे हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव है, तो जाहिर तौर पर केंद्र सरकार की सभी जांच एजेंसी सक्रिय हो रही हैं। हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि पंजाब चुनाव से पहले आने वाले दिनों में ईडी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है। ईडी का स्वागत है।” उन्होंने कहा कि श्री जैन के उपर पहले भी केंद्र सरकार दो बार रेड करवा चुकी है। उन रेड में उनको कुछ नहीं मिला। फिर से अगर वो आना चाहते हैं, तो उनका बहुत-बहुत स्वागत है।

‘आप’ संयोजक ने कहा, “ चूंकि चुनाव हैं और जब-जब भाजपा कहीं भी चुनाव हार रही होती है, तो वो सारी एजेंसी को छोड़ देती है। इसलिए जाहिर तौर पर रेड भी होगी और गिरफ्तारियां भी होंगी। उनका हमें कोई डर नहीं है। क्योंकि मुझे लगता है कि जब आप सच्चाई के रास्ते पर चलते हो, तो यह सारी बांधाएं आती हैं। भाजपा की केंद्र सरकार ईडी के साथ-साथ अगर सीबीआई, इनकम टैक्स और दिल्ली पुलिस समेत और भी उनके पास जितनी एजेंसी हैं, इनमें से जो भी एजेंसी भेजना चाहें, वो भेज सकती हैं। वो गिरफ्तार करना चाहें, तो केवल सत्येंद्र जैन ही नहीं, और किसी को भी गिरफ्तार कर सकती हैं। ”

उन्होंने कहा, “ हम लोगों ने कभी कोई गलत काम किया नहीं है। हम सब पर रेड हो चुकी है। मुझ पर रेड हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उपर रेड हो चुकी है। सत्येंद्र जैन पर पहले भी रेड हो चुकी है। हमारे 21 विधायकों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सारे मामले अदालत से छूट गए। श्री जैन के मामले में क्या होगा? उन्हें ये गिरफ्तार करेंगे और 5-10 दिन में जमानत हो जाएगी और वो बाहर आ जाएंगे। हमें न जेल जाने से डर लगता है और न आपकी रेड से डर लगता है।

हम चन्नी जी की तरह रोएंगे नहीं हैं। हम चन्नी जी की तरह बौखलाएंगे नहीं। बुरी तरह से चन्नी जी बौखलाए हुए हैं। वो क्यों बौखलाए हुए हैं। वो इसलिए बौखलाए हुए हैं, क्योंकि उन्होंने गलत काम किए हैं। उनकी गलतियां पकड़ी गई हैं। ईडी के अधिकारी जब नोटों की मोटी-मोटी गड्डियां गिन रहे थे, तो लोग देख रहे थे। पंजाब के लोग सदमे में थे कि इन्होंने 111 दिन के अंदर क्या कांड कर दिए। ”

मुख्यमंत्री ने कहा, “चूंकि हमने कोई गलत काम नहीं किया है, तो हमें किसी तरह का कोई डर नहीं है। पहले भी हम पर बहुत सी रेड हो चुकी हैं। हम पर और रेड हो जाएं, और गिरफ्तारियां हो जाएं। हमें इसका कोई डर नहीं है। केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी से हमारा कहना है कि आप अपनी सारी एजेंसी भेजिए, हम सब लोग तैयार है। केवल सत्येंद्र जैन ही क्यों, आप मेरे पास मेरे घर पर भी भेजिए। मनीष सिसोदिया और भगवंत मान के यहां भी भेजिए। जिसके यहां मर्जी हो, वहां पर भेजिए और जिसको गिरफ्तार करना हो, आप गिरफ्तार कीजिए। जब एजेंसियां आएंगी, तब हम खूब मुस्कुराहट के साथ स्वागत करेंगे और उनकी खूब आव-भगत करेंगे। ”

You Might Also Like

तालिबान सरकार ने लागू किया नया प्रतिबंध – अफगानिस्तान में अब महिलाओं के लिए विश्वविद्यालयों के दरवाजे बंद
बिहार में फिर गरमाई सियासत : अब उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी नजर आईं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी
भारत के लिए गौरव का क्षण : स्वीडन ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा
मिशन 2022 : समाजवादी विजय रथ यात्रा के तहत आज अखिलेश करेंगे जौनपुर का दौरा
स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़कीं उमा भारती, कहा – राम व रामायण का अपमान बर्दाश्त नहीं
TAGGED:aaphindiNational
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?