1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, जानें यूथ मेनिफेस्टो की बड़ी बातें
यूपी चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, जानें यूथ मेनिफेस्टो की बड़ी बातें

यूपी चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र, जानें यूथ मेनिफेस्टो की बड़ी बातें

0
Social Share

लखनऊ, 21 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं पर फोकस करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के लिए आठ सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है। केरल के वलसाड से सांसद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के बाद राहुल गांधी से इसके बारे में मीडिया से वार्ता की। राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको कैसे और किस प्रकार से रोजगार दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं। ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमने आज भर्ती विधान कांग्रेस का युवा घोषणा पत्र जारी किया है। हम उत्तर प्रदेश में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं के प्रति कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश के युवा बड़ी संख्या में लगातार रोजगार खो रहे हैं। इसके विपरीत सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। सरकार तो कुछ उद्योगपतियों के हाथ मजबूत करने में लगी है।

फ्री होगी परीक्षा, पेपर लीक पर होगी सख्त कार्रवाई

इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि, हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले में युवाओं से बात की है। भर्ती विधान बनाने के लिये नेताओं कार्यकर्ताओं ने युवाओं से बात की, युवाओं की समस्याओं को समझा गया। भर्ती विधान कहने का मकसद है कि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। यूपी में लोग त्रस्त हैं रोजगार नहीं मिलते हैं। हम वादा करते हैं कि पेपर लीक को रोका जाएगा, पेपर लीक हुआ तो कड़ी सजा होगी। परीक्षा के लिए यात्रा भी फ्री होगी। युवा परेशान हैं नौकरियां नहीं मिल रही हैं। युवाओं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा।

जॉब कलैंडर बनाया जाएगा

प्रियंका गांधी ने कहा कि, 20 लाख सरकारी नौकरियों में डेढ़ लाख प्राथमिक विद्यालय में खाली हैं, माध्यमिक में 38 हज़ार, उच्च में 8 हज़ार, डॉक्टरों के 6 हज़ार, पुलिस के 1 लाख का पद खाली हैं। 20 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के 27 हज़ार पद खाली हैं, संस्कृत विद्यालय में 2 हजार पद खाली हैं। इसके लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा। जिसमें परीक्षा की तारीख, रिज़ल्ट की तारीख और नियुक्ति की तारीख होगी। उल्लंघन होने पर कार्रवाई होगी।

प्रियंका ने आगे बताया कि सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल बनाया जाएगा। अति पिछड़ों को 1% के ब्याज पर 5 लाख तक का लोन दिया जाएगा। ड्रग्स की समस्या के लिए Councelling Camps लगेंगे। युवा फेस्टिवल, विश्व स्तरीय क्रिकेट एकेडमी और बाकी खेलों की ऐकेडमी खोली जाएंगीं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code