संगीतकार एआर रहमान की बिगड़ी तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में हुए भर्ती

चेन्नई, 16 मार्च। संगीतकार ए आर रहमान को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत ठीक है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ऑस्कर विजेता संगीतकार को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी ईसीजी और इकोकार्डियोग्राम जैसे टेस्ट किए जा रहे हैं।

एआर रहमान को रविवार सुबह चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल ले जाया गया था। स्पेशल डॉक्टर्स की टीम उन्हें देख रही है।

ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने नवंबर 2024 में सायरा बानो से तलाक ले लिया था। सिंगर ने शादी के 29 साल बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए अपना डिवोर्स अनाउंस किया था। उनके तीन बच्चे रहीमा, खतीजा और अमीन हैं और तलाक के समय उनके बच्चों ने भी सभी से अपील की थी कि इस नाजुक घड़ी में लोग उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular