hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुंबई हिट एंड रन केस – आरोपित मिहिर शाह ने BMW से महिला को कुचलने की बात कुछ ही घंटे में कबूली
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मुंबई हिट एंड रन केस – आरोपित मिहिर शाह ने BMW से महिला को कुचलने की बात कुछ ही घंटे में कबूली
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

मुंबई हिट एंड रन केस – आरोपित मिहिर शाह ने BMW से महिला को कुचलने की बात कुछ ही घंटे में कबूली

Revoi Editor
Last updated: July 11, 2024 2:07 am
Revoi Editor
Published: July 11, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 10 जुलाई। वर्ली इलाके में बीते रविवार (सात जुलाई) को BMW हिट एंड रन केस के मुख्य आरोपित और शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह ने कुछ ही घंटे के दबाव में कबूल लिया कि दुर्घटना के समय वह खुद कार चला रहा था। उल्लेखनीय है कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को अब तक की गई जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि 24 वर्षीय आरोपित ने दावा किया है कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, लेकिन पुलिस को अब तक दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने अब तक मिहिर शाह की मां, बहनों और दोस्तों सहित 14 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली में दुर्घटनास्थल का दौरा भी कर सकती है और अपनी जांच के हिस्से के रूप में पूरे क्राइम सीन को फिर से क्रिएट कर सकती है।

गौरतलब है कि गत रविवार सुबह दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू कार ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उस पर पीछे बैठी कावेरी नखवा (45) की मौत हो गई, जबकि उनके पति प्रदीप घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार मुख्य आरोपी मिहिर शाह चला रहा था। मिहिर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

मिहिर 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर, पिता उपनेता पद से हटाए गए

इस बीच मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को आरोपित मिहिर शाह को सात दिनों यानी 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया जबकि सत्तारूढ़ शिवसेना ने उसके पिता राजेश शाह को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया। घटना के बाज राजेश शाह व ड्राइवर ड्राइवर राजऋषि राजेंद्र सिंह बिदावत को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि राजेश शाह को कोर्ट से जल्द ही जमानत मिल गई थी।

सीएम शिंदे ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त काररवाई का आश्वासन दिया है और पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

बार पर बीएमसी की काररवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त किया

उधऱ बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर के उस बार में किए गए अनाधिकृत निर्माण कार्यों को भी ढहा दिया, जहां मिहिर शाह कथित तौर पर दुर्घटना को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले गया था। बीएमसी ने जुहू स्थित वाइस-ग्लोबल तापस बार में यह काररवाई की और 3,500 वर्ग फुट के अवैध निर्माण को गिरा दिया।

You Might Also Like

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका : हाई कोर्ट के अग्रिम जमानत के फैसले पर रोक
बेंगलुरु भगदड़ : पुलिस कमिश्नर सहित शीर्ष अधिकारी निलंबित, आरसीबी, केएससीए, डीएनए के खिलाफ FIR दर्ज
राहुल गांधी ने मां सोनिया के साथ मिलकर बनाया संतरे का मुरब्बा, बोले – ‘BJP वाले चाहें तो JAM ले सकते हैं’
पंजाब : भगवंत मान सरकार ने अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव
पेरिस पैरालम्पिक : भारतीय खिलाड़ियों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, शरद व अजीत ने जीते रजत पदक
TAGGED:BMW hit and run caseconfessed to crushing womanMihir Shah
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
मनोरंजनहिन्दी

मनोरंजन : हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ से अभिनेता धनुष का फर्स्ट लुक रिलीज, जानें क्या बोले फैंस

Vinayak Barot
Vinayak Barot
April 28, 2022
સુપર હિરોના રોલમાં  ફરી ઋતિક રોશનની થશે એન્ટ્રી – ફિલ્મ ‘ક્રિશ-4’ ને લઈને સોશિયલ મીડિયા પર આપી હિન્ટ
WTC फाइनल : टीम इंडिया इतिहास रचने से 280 रन दूर, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद
उत्तर प्रदेश : वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Kerala Assembly Demands Roll Back of the New Farm Laws, Lone BJP Member Supports the Motion
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?