hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विम्बलडन टेनिस : इतालवी लोरेंजो मुसेटी पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में, नोवाक जोकोविच को देंगे चुनौती
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > विम्बलडन टेनिस : इतालवी लोरेंजो मुसेटी पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में, नोवाक जोकोविच को देंगे चुनौती
खेलहिन्दी

विम्बलडन टेनिस : इतालवी लोरेंजो मुसेटी पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में, नोवाक जोकोविच को देंगे चुनौती

Revoi Editor
Last updated: July 11, 2024 3:53 am
Revoi Editor
Published: July 11, 2024
Share
SHARE

विम्बलडन, 10 जुलाई। एटीपी रैंकिंग में 25वें क्रम के इतालवी खिलाड़ी लोरेंजो मुसेटी ने बुधवार को यहां कोर्ट नंबर एक पर एक सेट व सर्विस ब्रेक से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और तीन घंटे 27 मिनट तक खिंचे रोमांचक क्वार्टर फाइनल में 13वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी फ्रिट्ज को 3-6, 7-6 (7-5), 6-2, 3-6, 6-1 से हराने के साथ वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

A Musetti masterpiece 🎨

Lorenzo Musetti defeats Taylor Fritz 3-6, 7-6(5), 6-2, 3-6, 6-1 in a stunning performance to set up a semi-final meeting with Novak Djokovic 👀#Wimbledon pic.twitter.com/xTAwFwkr9H

— Wimbledon (@Wimbledon) July 10, 2024

मुसेटी की अब नोवाक जोकोविच से होगी मुलाकात

पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे 22 वर्षीय मुसेटी की अब शुक्रवार को सात बार के पूर्व चैम्पियन व विश्व नंबर दो सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच से मुलाकात होगी। प्रभावशाली करिअर की 25वीं मेजर उपाधि के लिए प्रयासरत 37 वर्षीय जोकोविच सेंटर कोर्ट पर उतरे बिना अंतिम चार में पहुंच गए क्योंकि उनके निर्धारित प्रतिद्वंद्वी नौवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई एलेक्स डी मिनॉर ने कूल्हे की चोट के कारण नाम वापस ले लिया।

The final four is set.

Who will progress to the gentlemen’s singles final? 🏆#Wimbledon pic.twitter.com/QVnYU1Zbjr

— Wimbledon (@Wimbledon) July 10, 2024

अलकराज और मेडवेडेव दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे

दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा विम्बलडन व फ्रेंच ओपन विजेता तीसरी सीड स्पेन के 21 वर्षीय स्टार कार्लोस अलकराज गार्फिया व पांचवें वरीय रूसी डेनिल मेडवेडेव आमने-सामने होंगे। 2021 के अमेरिकी ओपन चैम्पियन मेडवेडेव ने मंगलवार की रात विश्व नंबर एक इतालवी यानिक सिनर की चुनौती तोड़ी थी।

Sealed in style 🌟

A dominant Elena Rybakina defeats Svitolina 6-3, 6-2 to advance to the semi-finals! 👏#Wimbledon pic.twitter.com/EXjJhNCFMK

— Wimbledon (@Wimbledon) July 10, 2024

रिबाकिना व क्रेचिकोवा ने पूरी की महिला एकल सेमीफाइनल लाइनअप

उधर महिला एकल में चतुर्थ वरीय कजाख खिलाड़ी एलेना रिबाकिना ने बुधवार को सेमीफाइनल लाइनअप पूरी कर ली। उन्होंने सेंटर कोर्ट पर खेले गए क्वार्टर फाइनल में 21वीं वरीय यूक्रेनियाई एलिना स्वितोलिना को 61 मिनट में 6-3, 6-2 से हराया।

And then there were four…

Who will advance to the ladies’ singles final? 🏆#Wimbledon pic.twitter.com/7if8kYbEW2

— Wimbledon (@Wimbledon) July 10, 2024

वर्ष 2022 में यहीं इकलौता ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं 25 वर्षीया रिबाकिना की अब 31वीं सीड चेक बारबरा क्रेचिकोवा से गुरुवार को सामना होगा। वर्ष 2021 की फ्रेंच ओपन विजेता क्रेचिकोवा ने कोर्ट नंबर एक पर लातविया की येलेना ओस्टापेंको को एक घंटा 40 मिनट में 6-4, 7-6 (4) से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा फ्रेंच ओपन उपजेता सातवीं सीड इतालवी जैस्मीन पाओलिनी के सामने गैर वरीय क्रोएशियाई डोना वेकिच होंगी।

You Might Also Like

कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट ने हनुमान जयंती पर ‘हनुमान चालीसा पाठ’ आयोजित करने की नहीं दी अनुमति
एक दिनी सीरीज : गिल व किशन की द्विशतकीय भागीदारी से अफगानिस्तान पस्त, टीम इंडिया को 2-0 की अजेय बढ़त
यूपी: राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- परिवहन विभाग के सभी अफसरों और कर्मियों को बधाई
भारत की फ्रांस से 63,000 करोड़ की डील, नौसेना को मिलेंगे 26 राफेल मरीन फाइटर जेट
देश के युवाओं को आज रोजगार का तोहफा देंगे पीएम मोदी, 10 लाख नौकरियां देने का है टारगेट
TAGGED:Lorenzo MusettiMusetti in first major semi-finalsMusetti will challenge Novak DjokovicWimbledon Tennis
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

New Hope for Triumph over Corona, Higher Recoveries than New Cases

Editor In Chief
Editor In Chief
September 24, 2020
अदाणी लॉजिस्टिक्स की पहली डबल स्टैक रेक सेवा शुरू
राम मंदिर की 200 चांदी की ईंटों का विवाद थमा: सिंधी समाज ने ट्रस्ट के स्पष्टीकरण पर जताया संतोष, दर्शन की मांगी अनुमति
यूपी ATS की गिरफ्त में दो ISI एजेंट – मो. हारून दिल्ली में पकड़ा गया, तुफैल वाराणसी से गिरफ्तार
तुर्किये, ईरान ने इजरायल के खिलाफ मुस्लिम एकता का किया आह्वान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?