hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुख्तार अंसारी की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका दायर कर CBI जांच की मांग
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मुख्तार अंसारी की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका दायर कर CBI जांच की मांग
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मुख्तार अंसारी की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका दायर कर CBI जांच की मांग

Revoi Editor
Last updated: April 2, 2024 1:25 am
Revoi Editor
Published: April 2, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 अप्रैल। यूपी के गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में हुई मौत का मामला गरमाया हुआ है। अब इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक अंतरिम आवेदन दायर किया गया है। इसमें 2017 से उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में बंदियों की मौतों, हत्याओं और मुठभेड़ों का मुद्दा उठाया गया है। साथ ही यह मांग की गई है कि शीर्ष अदालत को ऐसे मामलों की सीबीआई जांच शुरू करने का निर्देश देना चाहिए।

वकील विशाल तिवारी ने रिट याचिका के हिस्से के रूप में यह आवेदन दायर किया, जिसमें राज्य में मुठभेड़ में हुई मौतों की जांच की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में 28 मार्च को मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर संदेह जताया गया है।

आजीवन कारावास की सजा काट रहे मुख्तार अंसारी का एक अस्पताल में निधन हो गया था। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। लेकिन, अंसारी परिवार के सदस्य इससे सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि मुख्तार की मृत्यु जेल में धीमे जहर के कारण हुई होगी।

दरअसल, बीते सात वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में 10 गैंगस्टरों की मौत हो गई है। इनमें से सात की मौत गोलियों से तब हुई, जब उन्हें अदालत की सुनवाई या स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया जा रहा था। याचिका में इस तरह के आंकड़े वाली न्यूज रिपोर्ट का हवाला दिया गया है।

1996 से 2017 तक लगातार पांच बार विधायक

गौरतलब है कि मुख्तार अंसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ से 1996 से 2017 तक लगातार पांच बार विधायक रहा। हत्या, अपहरण और रंगदारी वसूली समेत 60 से अधिक मुकदमे में वह आरोपित था। अंसारी की बीते 28 मार्च की रात मौत हो गई। आपराधिक मामलों में 2005 से ही वह लगातार देश की विभिन्न जेलों में बंद रहा। अंसारी मौत से पहले आखिरी तीन वर्ष बांदा जेल में रहा। वहीं तबीयत बिगड़ने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मुख्तार अंसारी का शव कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को गाजीपुर जिले में उसके पैतृक निवास युसूफपुर मोहम्मदाबाद के निकट कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

You Might Also Like

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं कॉमेडियन
योगी की पाती में सीएम का संदेश : श्रावण को बनाएं सेवा, स्वच्छता और जल संरक्षण का जनअभियान
भारतीय टीम इसी माह आयरलैंड में खेलेगी 2 मैचों की टी20 सीरीज, वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच नियुक्त
अनोखा अंदाज : कैंची नहीं चली तो पाकिस्तानी मंत्री ने दांतों से ही काट दिया फीता, वीडियो वायरल
ताउते का कहर : अरब सागर में डूबा भारतीय जहाज, नौसेना ने 177 की बचाई जान, राहत बचाव कार्य जारी
TAGGED:cbiMukhtar Ansari's death casePetition filedSupreme Court
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

पीएम मोदी ने पवार और उद्धव से कहा, कांग्रेस के साथ ‘मरने’ से बेहतर है अजित और शिंदे के साथ हो लें

Vinayak Barot
Vinayak Barot
May 10, 2024
पौष पूर्णिमा पर ‘महाकुम्भ 2025’ का हुआ भव्य और दिव्य शुभारंभ, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
मोहन भागवत ने आरएसएस मुख्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, कहा – भारत विश्व को शांति का संदेश देगा
खुदरा महंगाई दर में मामूली राहत, फरवरी में दर्ज की गई 6.44 फीसदी
इस शानदार उपलब्धि से मैं बहुत प्रसन्न…, सोनिया गांधी ने इसरो प्रमुख को पत्र लिखकर दी बधाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?